बुरहानपुर के कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक कृषि विभाग श्री एम.एस. देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को ग्राम दर्यापुर में माइक्रोन्यूट्रिएंट उर्वरक विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं द्वारा स्टॉक पंजी में उर्वरकों के स्टॉक में कमी, कंपनी द्वारा प्रतिमाह विक्रय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराना तथा स्टॉक बोर्ड का संधारण नहीं करना जैसी अनियमितताएँ पाई गईं।
इसी कड़ी में दर्यापुर के श्रीजी एग्रो, श्री गणेश कृषि केन्द्र, गायत्री कृषि केन्द्र तथा सतपुड़ा कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सतपुड़ा कृषि केन्द्र द्वारा किसी भी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वहीं अन्य विक्रेताओं को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राम पाटिल, कृषि विस्तार अधिकारी श्री भारत वास्कले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें