सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *नेपा लेडीज़ क्लब नेपानगर ने आयोजित किया ‘आनंद मेला’, महिलाओं ने झूला झूलकर और व्यंजनों का उठाया लुत्फ* 

नेपानगर । नेपा लेडीज़ क्लब, नेपानगर की ओर से अध्यक्षा डॉ. सुखदा सिंह के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर एक भव्य “आनंद मेला” का आयोजन किया गया। हंसी, उल्लास, मनोरंजन और आपसी सौहार्द से भरपूर इस मेले में क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस आयोजन को यादगार बना दिया।

 *बचपन की यादें हुईं ताजा, झूले और गेम्स रहे आकर्षण का केंद्र* 

मेले के दौरान सदस्याओं ने अपनी रोजमर्रा की व्यस्तताओं से दूर कुछ पल निकालकर जमकर आनंद उठाया। मेले में विभिन्न मनोरंजक खेलों, आकर्षक शॉपिंग स्टॉल, लजीज व्यंजनों, फोटोग्राफी और झूले का सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। विशेष तौर पर झूले का आनंद लेते हुए सदस्याओं ने अपनी जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर बचपन की खुशियों को फिर से महसूस किया।

इनकी सक्रिय भूमिका से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम की सफलता में क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा मेहता की विशेष भूमिका रही। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता करते हुए सदस्यों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा।

आयोजन समिति की सदस्याओं ने भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया

टिकट व्यवस्था शोभा शाह फोटोग्राफी मालती महाजन शॉपिंग सेंटर व सजावट,श्रीमती निकिता वर्मा एवं श्रीमती वंदना यलवंकर

फूड स्टॉल ,श्रीमती अर्चना देशमुख, प्रीति शर्मा एवं रेखा बारोले

गेम्स एवं फन कॉर्नर , श्रीमती सपना सोनी गुब्बारे, चकरी और खेलों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया

विशेष सहयोग: श्रीमती कविता करौले, रागिनी राज झंझरीवाल, आराधना सेंगर एवं मनीषा। 

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ 

​कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा डॉ. सुखदा सिंह और उपाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा मेहता ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों तथा सहभागी सदस्याओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह मेला सभी उपस्थित महिलाओं के लिए खट्टी-मीठी और बेहद यादगार स्मृतियां छोड़ गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...