'वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिल्ली महारैली में अधिकाधिक भागीदारी का संकल्प
इंदौर। इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान के तहत मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में इंदौर ग्रामीण कांग्रेस की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करना था।
बैठक में दिल्ली महारैली की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान इंदौर ग्रामीण कांग्रेस परिवार की ओर से महारैली में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी के सदस्य श्री मोहम्मद आरिफ खान, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े ,अजय रघुवंशी जी सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दिल्ली महारैली को संगठनात्मक तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें