सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भोपाल विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन सहित इन चीजों पर लगी रोक, धारा 163 की गई लागू

  विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन सहित इन चीजों पर लगी रोक, धारा 163 की गई लागू भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जो की 6 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र को लेकर कांग्रेस जहां विभिन मुद्दों को उठाने की तैयारी में है। तो वही दूसरी तरफ पुलिस प्रसाशन ने विधानसभा सत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली या फिर किसी और तरह के आयोजन करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। शहर में धारा 163 लागू भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बजट सत्र को देखते हुए शहर में धारा 163 लागू कर दिया है। जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र, लाठी, डंडा, भाला, पत्थर, चाकू अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं जाएगा। हालांकि विवाह समारोह, बारात तथा शवयात्रा पर आदेश प्रभावशील नहीं होगा। 5 किलोमीटर के दायरे में धरना प्रदर्शन पर लगी रोक विधानसभा परिसर के पांच किलोमीटर की परिधि में भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, डंपर के परिचालन पर पूर्णतः प्रतिब...

बाल श्रम के उन्मूलन के लिए इतनी सक्रियता से कार्य कर रहा है। 26 जनवरी 2026 से शुरू हुआ यह विशेष अभियान न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह और श्रम पदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे के नेतृत्व में विभाग द्वारा जिस तरह से संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है, वह सराहनीय है।

  बाल श्रम के उन्मूलन के लिए इतनी सक्रियता से कार्य कर रहा है। 26 जनवरी 2026 से शुरू हुआ यह विशेष अभियान न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह और श्रम पदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे के नेतृत्व में विभाग द्वारा जिस तरह से संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है, वह सराहनीय है। शासन के निर्देशानुसार संगठित क्षेत्र के अंतर्गत समस्त छोटे एवं बड़े संस्थानों जैसे कारखाना, ढाबा, औद्योगिक क्षेत्र, होटल, दुकान, ऑटोमोबाईल, ऑटो गैरेज एवं असंगठित क्षेत्र जैसे खदान, ईट भट्टे, कुड़ा बिनना, स्क्रेप मार्केट एवं निर्माण क्षेत्र में बालक एवं कुमार श्रमिकों की विमुक्ति हेतु विशेष अभियान 26 जनवरी, 2026 से चलाया जा रहा है।  अभियान में श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, जिला टॉस्क फोर्स एवं एनजीओ के परस्पर सहयोग से बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया जाकर विमुक्ति की कार्यवाही की जानी है। इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने निर्देश दिये है कि बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम 1...

कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, 61 आवेदनों पर हुई सुनवाई

  कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, 61 आवेदनों पर हुई सुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया।  जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की एवं उन्हें प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खाद्यान्न, नगर निगम, राजस्व, विद्युत, पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित करीबन 61 आवेदनों पर सुनवाई की गयी। जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर आवेदकों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए। आप देख रहे है 👇

खंडवा जिले भारत सरकार नई दिल्‍ली द्वारा आयोजित वीसी दिनांक 23 जनवरी 2026 में दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी ब्‍लॉक में सम्‍पूर्णता अभियान 2.0 चलाया जावेगा। और छैगाँव माखन ब्लॉक में विकास की गति को नई ऊर्जा दी जा रही है। नीति आयोग की यह पहल जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है।

  नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्‍ली द्वारा आयोजित वीसी दिनांक 23 जनवरी 2026 में दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी ब्‍लॉक में सम्‍पूर्णता अभियान 2.0 चलाया जावेगा।  जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सैचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना है।  सम्पूर्णता अभियान 2.0' के माध्यम से खंडवा जिले और छैगाँव माखन ब्लॉक में विकास की गति को नई ऊर्जा दी जा रही है। नीति आयोग की यह पहल जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है।        खण्‍डवा जिले प्रभारी मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, माननीय विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे, माननीय विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल एवं अन्‍य प्रतिनिधियों द्वारा आज खण्‍डवा में 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शुभारंभ किया गया। इस 3 महीने के अभियान के तहत आकांक्षी जिला खंडवा और ब्लॉक छैगाँव माखन ...

नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार अभियान और जन संवाद कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का दायित्व दिया गया है। विशेषकर अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के बीच बजट के प्रावधानों को ले जाने के लिए उनकी सक्रियता एक रणनीतिक कदम है।

  नेपानगर विधायक मंजू दादू  प्रदेश मे भाजपा संगठन ने नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार अभियान और जन संवाद कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का दायित्व दिया गया है। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की सहमति से लिया गया है। यह अभियान 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेषकर अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के बीच बजट के प्रावधानों को ले जाने के लिए उनकी सक्रियता एक रणनीतिक कदम है। ​यहाँ इस नियुक्ति और अभियान के मुख्य बिंदुओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है: ​ अभियान की रूपरेखा ​अवधि: 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक। ​नेतृत्व: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश और ST मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की सहमति से टोली गठित। ​म...

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को बलड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गड़बड़ी, नांदियाखेड़ और ग्राम पंचायत बरमलाय में मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत बनाये जा रहे रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने उपस्थित उपयंत्रियों को सलाह दी कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम जल संचयन संभव हो सके।

  जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने किल्लौद क्षेत्र का दौरा किया  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को बलड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गड़बड़ी, नांदियाखेड़ और ग्राम पंचायत बरमलाय में मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत बनाये जा रहे रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा भी मौजूद थीं।     निरीक्षण के दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने उपस्थित उपयंत्रियों को सलाह दी कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम जल संचयन संभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड लेवल पर सत्यापन किया जाए।    इस दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने गांव की प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित प्रधान पाठक को इस सम्बंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश द...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठा, अनीशा पटेल ने पत्र देकर विधायक को अवगत कराया क्षेत्र की कई पात्र महिलाओं को बिना किसी स्पष्ट कारण के योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है।

  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर में  हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठा, अनीशा पटेल ने पत्र देकर विधायक को कराया अवगत नेपानगर | दिनांक :28/01/2026 नेपानगर क्षेत्र में विधायक सुश्री मंजू दादू द्वारा   आयोजित हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद हो जाने का मामला सामने आया। इस अवसर पर अनीशा पटेल ने पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक महोदया को उन लाड़ली बहनों की समस्या से अवगत कराया, जिनका योजना का लाभ बिना स्पष्ट कारण बंद हो गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ बंद होने का मामला गरमाया। पत्र में उल्लेख किया गया कि इस विषय को लेकर पूर्व में नगर पालिका परिषद, एसडीएम कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनसुनवाई में भी अवगत कराया जा चुका है, किंतु अब तक कई पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पुनः प्रारंभ नहीं हो सका है। अनीशा पटेल द्वारा सौंपे गए पत्र  को विधायक महोदया ने संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर लाड़ली बहनों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएग...