सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भारत ने पाकिस्तान को जाने वाला चिनाब नदी का पानी रोका, मंत्री बोले- एक भी बूंद नहीं जाने देंगे

  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है कि भारत से पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान में न जाने पाए। भारत ने 24 अप्रैल को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया। इस निर्णय के तहत, भारत ने चिनाब नदी का पानी पाकिस्तान की ओर जाने से रोक दिया है, जिसका असर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में देखा जा रहा है। वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है कि भारत से पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान में न जाने पाए। क्या है पूरा मामला? 24 अप्रैल को, भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की। इस संधि के तहत, भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों, जैसे चिनाब, झेलम, और सतलुज, के पानी का बंटवारा होता है। संधि के अनुसार, चिनाब और अन्य पश्चिमी नदियों का पानी मुख्य रूप से पाकिस्तान को जाता है, जबकि ...

खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक

  24 अप्रैल 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक – खरीफ-2025 में फसलों की बुआई को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में गत दिनों कपास बीज वितरण को लेकर जिले के कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, लाइसेंसधारी डिस्ट्रीब्यूटर/डीलर, कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बीज विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि कपास बीज के वितरण को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति नही बनना चाहिए। इसके लिये सभी कम्पनियों को कपास बीज 30 अप्रैल से पूर्व अधिक से अधिक मात्रा में भण्डारित कर, अंतिम डीलर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में कपास बीज के वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसानों को कपास बीज निर्धारित कीमत पर ही मिलना चाहिए। कपास बीज की कालाबाजारी एवं अधिक दाम पर बीज विक्रय पाये जाने पर लाइसेंस निरस्ती की कार्यवाही करने के साथ ही दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर कराई जाए। कपास की सभी किस्म...

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई:महीने भर में बनाए 13 हजार से ज्यादा चालान, सड़क सुरक्षा गीत भी गाए

  शहर में यातायात जागरूकता अभियान चल रहा है। इसमें पुलिस कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक भी कर रही है। खास बात यह है कि 27 मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक ट्रैफिक पुलिस शहर में 13,054 चालान बना चुकी है। इसमें नंबर प्लेट, ब्लेक फिल्म, हूटर, मोडिफाई सायलेंसर, रांग साइड आदि नियमों का उल्लंघन करने पर बनाए गए है। अभियान से प्रेरित होकर कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करने लगे है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ की चालानी कार्र‌वाई। इनका उल्लंघन करने पर बने चालान दरअसल, यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा 27 मार्च से सघन यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को रोजाना दिशा-निर्देश दे रहे है। इस मुहिम के दौरान 27 मार्च से 21 अप्रैल तक बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट पर 3490 , मोडिफाइड साइलेंसर इस्तेमाल करने वाले 199, अनाधिकृत हूटर 40, रांग साइड वाहन चलाने वाले 817, तीन सवारी बैठाने वाले 521, रेड लाइट का उल्लंघन करने 1492, ब्लेक फिल्म 717, ...

बुरहानपुर में कपड़े की थैली लेकर निकले लोग, पॉलीथिन को कहा अलविदा - BURHANPUR CAMPAIGN TO BAN PLASTIC

  बुरहानपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों को बांट रही कपड़े की थैली. लोगों ने पॉलीथिन को कहा अलविदा. बुरहानपुर में कपड़े की थैली लेकर निकले लोग प्रदेश पत्रिका :-  बुरहानपुर शाहपुर नगर परिषद में बदलाव की एक नई कहानी लिखी जा रही है. जहां अध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी और सीएमओ दिलीप चौहान ने एक अभिनव पहल "मेरी सच्ची सहेली हाथ की थैली" के माध्यम से पॉलीथिन मुक्त नगर की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जनचेतना का पर्व बन चुका है. बाजारों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की टोली ने जब हाथों में कपड़े की थैलियां लेकर दुकानों पर जाकर लोगों को समझाइश देना शुरू किया, तो एक सशक्त संदेश समाज को मिला "पर्यावरण की रक्षा, हमारी सच्ची मित्रता." पहल को मिल रहा समर्थन इस अभियान का असर लोगों के दिलों तक पहुंचा है. अब बाजारों में खरीदार कपड़े की थैलियां लेकर पहुंचने लगे हैं. हाट बाजारों में महिलाएं हों या पुरुष, सभी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने आगे आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस पहल को आमजन और व्यापारियों से भरपूर समर्थन मिल रहा है. सीएमओ ...

आज नेपानगर में कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित पुतला दहन भागीदारी कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी

Pahalgam में, आतंकियों की करतूत पर, मध्यप्रदेश में भी गहरा आक्रोश है! आज नेपानगर कांग्रेस परिवार की ऒर से आतंकवाद का पुतला दहन किया गया!इस कार्यक्रम मे सभी ने आतंकियों की घोर निंदा की उनके इस कृत्य को कायराना बताते हुए निरपराध बेगुनाह लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया! आज के इस कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष (नेपा) बुरहानपुर ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष पार्षद गण कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पूरी ताकत से उपस्थित हुए!एक बार पुनः मृतआत्माओं की शांति हेतु हम सारे कांग्रेस परिवार की ओर से भगवान से प्रार्थना करते है!                  आप देख रहे हैं 👇  

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि – बुरहानपुर में कांग्रेसजनों ने जलाए केंडल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लगभग 28 निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने हेतु आज बुरहानपुर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों द्वारा केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्री रिंकु टाक जी ने कहा कि “अब वक्त भाषणबाज़ी का नहीं, ठोस कार्यवाही का है। भारत सरकार को चाहिए कि वो आतंकी घटनाओं पर कठोर कदम उठाए और देश की जनता को सुरक्षा का भरोसा दे।” इस कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री हामिद काज़ी जी, श्री अजय रघुवंसी जी, श्री चंद्रप्रकाश ठाकुर जी, श्रीमती अनिता जी, श्री अमर यादव जी, श्री अकील औलिया जी, श्री इंद्रसेन देशमुख जी, श्रीमती सरिता भगत जी, श्रीमती मीनाक्षी महाजन जी, श्रीमती गौरी शर्मा जी, श्री गब्बू सेठ जी, श्री पार्षद मुज्जु मीर जी, श्री ज़ाहिर अब्बास जी, डॉ श्री इमरान खान जी, श्री बाबा भाई ट्रॉली जी, श्री आरिफ खान जी, श्री शाहिद बंदा जी, श्री नोमान खान जी, श्री हमीद डाइमंड जी, श्री आसिफ खान जी, श्री हाफ़िज़ मंसूरी जी, श्री फहीम हाशमी जी, श्री अब्दुल्ला अंसारी...

इंदौर में जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड: CEO जिला पंचायत ने DEO सुषमा वैश्य को किया निलंबित, जानें किसे सौंपा गया प्रभार

  इंदौर की जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य को 22 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया। DEO का प्रभार अब संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई संभालेंगे। Indore DEO Suspend: इंदौर में जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) सुषमा वैश्य को मंगलवार, 22 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया। यह आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत इंदौर के सीईओ सिद्धार्थ जैन ने जारी किया है। आदेश में बताया गया कि अब इंदौर डीईओ का प्रभार संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मण्डलोई आगामी ओदश तक संभालेंगे। देखें, निलंबन आदेश इसलिए हुआ निलंबन जिले में जनसुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अफसरों के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य को निलंबित किया गया है। कलेक्टर नेअफसरों को जनसुनवाई में मौजूद रहने के दिए थे निर्देश सोमवार को हुई अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों के अफसरों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने कहा था, अधिकारी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनें और त्वरित निराकरण करें। जानकारी के अनुसार जनसुनवा...