सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उज्जैन की होटल से पकड़ाए इंदौर के दो व्यापारी, ‘ट्रॉफी’ बताकर बेचने वाले थे तेंदुए की खाल

  तेंदुए की खाल और हाथी दांत के साथ दो तस्करों को नागपुर से आई डीआरआई की टीम ने उज्जैन की होटल से पकड़ा..। मध्यप्रदेश के उज्जैन में वन्यजीव तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। नागपुर से आई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने उज्जैन की एक होटल से दो तस्करों को पकड़ा है जिनके पास से तेंदुए की दो खाल (सिर सहित), हाथी का दांत और जंगली सूअर का सींग बरामद किया गया है। दोनों तस्कर इंदौर के व्यापारी हैं जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। नागपुर से आई टीम ने होटल से पकड़ा डीआरआइ की नागपुर यूनिट को खबर मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीवों की खाल और अंगों को बेचने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने उज्जैन की एक होटल पर दबिश देकर इंदौर निवासी शैलेंद्र जैन (विजयनगर) और किशोर जैन (बड़ा सराफा) को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से दो तेंदुओं की खाल (सिर सहित), एक हाथी का दांत और एक जंगली सूअर का सींग बरामद हुआ। ये सभी वस्तुएं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में सूचीबद्ध हैं, जिनका शिकार, व्यापार या संग्रहण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। राजघराने की ट्रॉफी बताकर...

महिलाओं व छात्र छात्राओं को जागरूक करने अलग अलग स्थानों पर लगाया विधिक जागरूकता शिविर....

प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अलग अलग स्थानों पर शिविर आयोजित कर महिलाओं एवं छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री प्रेमदीप सांकला जी के आदेशानुसार और जिला सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी के मार्गदर्शन में पीएलवी के सहयोग से नगर पालिका परिषद नेपानगर, आईआईटी कॉलेज नेपानगर, बस स्टैंड एरिया नेपानगर, ग्राम रतागढ़, ग्राम साईंखेड़ा में विधिक साक्षारता शिविर लगाकर महिलाओं एवं बच्चो को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी  ने बताया सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद में शिविर लगाकर कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न व उनके अधिकारो एवं लोक अदालत की जानकारी दी गई। वही आईआईटी कॉलेज में छात्र छात्राओं को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल अधिनियम के तहत जानकारी दी गई। ऐसे ही रतागढ़ व साईंखेड़ा में बताया महिलाओं को सजग रहने की आव...

विधायक अर्चना चिटनिस 1.85 करोड़ से रेणुका झील अमृत-2.0 योजनांतर्गत बुरहानपुर की रे झील के उन्नयन कार्य का अवलोकन किया।

विधायक अर्चना चिटनिस  बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर हर्षसिंह सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने मोहम्मदपुरा स्थित अमृत-2.0 योजनांतर्गत बुरहानपुर की रे झील के उन्नयन कार्य का अवलोकन किया। श्रीमती अर्चना चिटनिस  ने बताया कि रेणुका माता झील में गेबियन संरचना, झील के किनारों पर स्टोन पिचिंग कार्य, गार्डन एवं चारो ओर पार्थ-वे, गार्डन विकास, फव्वारे की स्थापना, सौंदर्गीकरण एवं वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रेणुका झील मं आने वाले मोहम्मदपुरा गांव के सीवरेज वॉटर से झील में मिलने वाली अशुद्धि को रोकने के लिए इंटर सेप्सन डायवर्जन स्ट्रक्चर का निर्माण कर सीकर लास के माध्यम से जल-मल की अशुद्धि को बायपास कर झील में मिलने से रोका जाएगा। झील में सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बोहरड़ा स्थित एसटीपी का ट्रीटेड वॉटर पंप करके झील तक लाने के लिए पाईप लाईन भी डाली जा रही है। साथ ही परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है। लोगों को जल और प्रकृति से जोड़ने हेतु इस स्थान परइंटरपीटिशियन...

जबलपुर के मॉल में हुआ बम विस्फोट, सड़कें हुईं ब्लॉक, धड़ाधड़ पहुंची फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस

  जबलपुर के 4 स्थानों पर बुधवार शाम को मॉक ड्रिल हुई, पुलिस प्रशासन सहित आम आदमियों ने किया युद्ध का अभ्यास. जबलपुर में हुई मॉक ड्रिल जबलपुर: मध्य प्रदेश के 5 शहरों में बुधवार शाम से मॉक ड्रिल हुई. इसी क्रम में जबलपुर जिले के चार जगहों पर मॉक ड्रिल की गई है. जहां युद्ध की स्थिति में कैसे बचा जाए, इसका अभ्यास किया गया. भारत सरकार ने देश के कुछ बड़े शहरों में मॉक ड्रिल करवाने का फैसला लिया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान और पीओके में आतंकी इलाकों में जवाबी कार्रवाई की. जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में मॉक ड्रिल इसी सिलसिले में जबलपुर के समदड़िया मॉल में मॉक ड्रिल हुई. इसमें ऐसी स्थिति बनाई गई की मॉल पर बम विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट के बाद क्या-क्या स्थिति बनेगी. इसपर विचार करते हुए काम किया गया. सबसे पहले मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने चारों तरफ की सड़कों को ब्लॉक करने का काम किया. तब तक नगर निगम के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अचानक आना शुरू हो गई. इसके तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची. क्या बोले जबलपुर कलेक्टर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि "यदि युद्ध जैसी स्...

मध्य प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, सीएम मोहन यादव के भाई ने बढ़ाई जीतू पटवारी की मुश्किलें

   जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए लेकिन यह पहला मौका था जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सीधे सीएम के भाई पर हमला बोला था. अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. मु्श्किल में जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है. यह मानहानि का नोटिस जीतू पटवारी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के चलते भेजा गया है. इस मामले कानून के जानकारों की मदद से पटवारी के खिलाफ अगली कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन जिले के बड़नगर में आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उज्जैन जिले में 'नारायण यादव टैक्स' चल रहा है. इस पूरे मामले में उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि व्यापारियों से 'नारायण टैक्स' के नाम पर वसूली की जा रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीतू पटवारी को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. सीनियर एडवोकेट वीरेंद...

एमएस धोनी ने KKR को मात देने के बाद अपने रिटायरमेंट पर आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, कहा- मैंने फैसला...

  एमएस धोनी ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर कहा कि, मैंने अभी तक कुछ तय नहीं किया है. पहले शरीर देखूंगा फिर फैसला लूंगा. मैचके दौरान एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में आखिरी ओवर में दो विकेट से जीत हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल में लगातार तीन मैच जीत के क्रम को तोड़ दिया. सीएसके ने दो गेंद शेष रहते 180 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा (3/48) सबसे सफल गेंदबाज रहे। इससे पहले, केकेआर ने बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद 6 विकेट पर 179 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 48 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि आंद्रे रसेल और मनीष पांडे ने 38 और नाबाद 36 रन बनाए, जबकि नूर अहमद चार विकेट लेकर सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज रहे. धोनी ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी मैच के बाद धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि, हां हमने कुछ मैच जीत लिए. यह सिर्फ़ तीसरा मैच है जिसे हमने जीता है. जीत की ओर होना अच्छा है. बहुत सी चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं गईं. हमारे पास 25 खिलाड़ी हैं जो जगह भर सकते ...

ऑपरेशन सिंदूर की हीरो सोफिया कुरैशी कौन हैं, जानिए कितनी मिलती है इन्हें सैलरी?

  6 अप्रैल यानी कल पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया गया था। ये हवाई हमला ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुआ था। इस ऑपरेशन को करने वाली हीरो कर्नल सोफिया कुरैशी है। सोफिया ने पाकिस्तान पर हुए स्ट्राइक की जानकारी साझा की। चलिए जानते हैं कि इन्हें कितनी सेलरी मिलती है एवं भारत सरकार की ओर से और क्या सुविधाएं मिलती हैं। ऑपरेशन सिंदूर की हीरो सोफिया कुरैशी को कितनी मिलती है सैलरी?   कल रात को पाकिस्तान के आतंकवादी की नींद हराम हो गई। पड़ोसी देश में मौजूद कल 9 आतंकी गुटों पर हवाई हमला किया गया। ये हमला ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी की अहम भूमिका रही है। कल रात से ऑपरेशन सिंदूर ऐसा नाम बन गया है, जो सुर्खियों में चल रहा है। चलिए जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को कितनी सैलरी मिलती है। सोफिया कुरैशी को कितनी मिलती है सैलरी? कर्नल सोफिया कुरैशी ने साल 1999 में ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) से ट्रेनिंग लेने के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुई थी। उन्होंने इससे पहले उत्तर-पूर्व भारत के बा...