सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नेपा ऑडिटोरियम, नेपानगर - मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान समारोह ।

प्रदेश पत्रिका :- नेपानगर के प्रतिष्ठित नेपा ऑडिटोरियम में दिनांक 8 जून को एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रथम , द्वितीय, तृतीय,स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।   इस अवसर पर सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कुल 9 स्कूलों के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया।  समारोह में सर्वप्रथम बेलगाम आतंकी हमले जिन निर्दोष लोगों की जान गई उन्हें मोनधारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जो भारतीय परंपरा की गौरवमयी शुरुआत का प्रतीक रहा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओ. पी. महाजन एवं श्रीकांत साकले मंच पर विराजमान रहे। विशिष्ट अतिथियों श्रीमती मीना लोदे, अध्यक्ष भारती पाट...

श्री गुरुदेव सेवा मंडल केन्द्रीय समिति जिवन शिक्षण सुसंस्कार शिविर का हुआ समापन।

प्रदेश पत्रिका:-  जीवन शिक्षण शिविर "भू-वैकुंठ आत्मानुशासन अडयाळ टेकडी (ब्रम्हपुरी) कार्यक्रम स्थान तक लाकर मानवंदना दि गई। दिप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत गीत पुष्प वर्षाव के साथ अतिथियों का स्वागत तिलक एवं शिक्षण किताब को देकर किया गया, उसके पश्चात सूर्य-नमस्कार का प्रात्याकक्षीक हुआ , लडको एवं लड़कियो की लाठी काठी, तलवारबाजी, कराटे, दान पट्टा, समुह गीत जलती बनेती, मनोरे आदी का प्रदर्शन बच्चों ने करके दिखाया, क्षेत्र में मध्यप्रदेश बोर्ड परिक्षा में कक्षा 10 वी एव 12 वी में गुणवत्तापूर्ण अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र शिल्ड देकर सम्मानित किया गया, सोनू हिंगवे,वैष्णवी आवलपाने ,भुवनेश्वरी कालबांडे समीक्षा गायकवाड़, शिविरार्थियों ने अपने मनोगत व्यक्त किए, एवं संकल्प लिया कि घर में जाकर इसी दिनचर्या से दिन की शुरूआत करेंगे।  कार्यक्रम मे विशेष अतिथि अनुविभागीय अधिकारी श्री सिध्दार्थ पटेल जी ने बच्चों को जीवन में नियमितता का महत्व बताया। शिबिर में बौद्धीक सञ में ज्ञान दिया उसके परिक्षा परिणाम घोषित किए, एवं बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का प...

सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को बूथ स्तर तक तक पहुंचाएं कार्यकर्ता -कल्याण अग्रवाल - सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित।

प्रदेश पत्रिका:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "संकल्प से सिद्धि अभियान" संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय राजस्थान भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिला प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों  पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर 11 साल में देश मे मोदी जी की सरकार ने विकास का, देश के मान सम्मान बढ़ाने का इतिहास रचा है। आज पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हर देशवासियों का जीता हे इस इतिहासिक उपलब्धियों को हम सभी कार्यकर्ता जिले से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पूर्ण निष्ठा और समर्पण के भाव से उसे हमे गाँव की चौपाल तक ले जाना है, घर घर बताना हे।  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा 2024 में जब मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी तब उन्हों...

बुरहानपुर एवं शाहपुर के मध्य से गुजरने वाले राजमार्ग को केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार निर्माण कार्य करें-अर्चना चिटनिस

प्रदेश पत्रिका:- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने 17 माह पूर्व खरगोन में आयोजित संभागीय बैठक में लिखित मांग पत्र देकर बुरहानपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के हस्तांतरण और शाहपुर में भी भाराराप्र से एक बार सड़क का नवीनीकरण कराने वाली बात रखी थी। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश की योजना बनाई गई थी। इसी संबंध में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्राचार कर मुलाकात की। जिस पर केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वीकृति को पूर्ण रूप से परिपालन ना किए जाने पर शनिवार को भा.रा.रा.प्रा. के अधिकारियों को श्रीमती अर्चना चिटनिस ने निर्देश दिए हैं कि झिरी से शाहपुर तक जैसा मान. केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी जी ने आदेशित किया था उसे वैसा ही निर्मित कराया जाना चाहिए। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भाराराप्र द्वारा निर्माण किया जा रहे इंदौर-ईच्छापुर फोरलेन मार्ग द्वारा बुरहानपुर शहर को बायपास करने के कारण बुरहानपुर के निवासियों को फोरलेन मार्ग तक पहुँचने के लिए फ़ास्ट एंड लास्ट माइल क...

मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने तीन साल के बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला

  मंदसौर में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना में तीन साल के मासूम आयुष को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला. शहर में पहले से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. इस हादसे के बाद से आयुष के घर में मातम पसरा हुआ है। प्रदेश पत्रिका:- मध्य प्रदेश के मंदसौर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. रुणिजा रोड पर खेलते हुए तीन साल के मासूम आयुष पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे नोंच-नोंच कर मार डाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे त बच्चे कन्हैया दास बैरागी के घर के बाहर खेल रहे थे, तभी सामने से आते हुए आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. दो बच्चे किसी तरह भाग निकले, लेकिन आयुष कुत्तों की चपेट में आ गया. कुत्तों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोग तुरंत उसे सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.               ...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलई में 69 लोगों को की जांच करके परामर्शदाता द्वारा लोगों को एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में जानकारी दी गई

प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार एवं बुरहानपुर जिले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया के आदेश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के सीबीएमओ डॉ अनुराग सोनी के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलई में शिविर लगाया गया था l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी/एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जैसे बार बार टीबी होना, रात के समय तेज बुखार आना, वजन नहीं बढ़ना,शरीर में थकावट सा महसूस होना, बोलने में परेशानी होना तुतलापन बोलना, गले में सूजन होना, लिंफोनॉड में सूजन होना आदि प्रकार के ये लक्षण किसी भी व्यक्ति को दिखाए देते है तो  सरकारी हॉस्पिटल खकनार में आकर निशुल्क एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपटाइटिस, सिफीलिस की जांच करवा सकते है परामर्शदाता ने समझाइश दी है की साल में एक या दो बार इन गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच करवा लेना चाहिए ताकि इन गंभीर बीमारियों का समय पर जल्दी से पता लग जाए तो पीड़ित व्यक्ति को समय पर ईल...

विधायक अर्चना चिटनिस ने किया ताप्ती नदी स्थित राजघाट पर ‘‘अर्चना वाटिका‘‘ का शुभारंभ।

"अर्चना वाटिका" प्रदेश पत्रिका:- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के राजघाट स्थित ‘‘अर्चना वाटिका‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस सहित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं वार्डवासियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन का संदेश दिया। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सारा संसार, समस्त भारतवर्ष और हमारा बुरहानपुर व अपने गांव आज जिस संकट में है अगर उससे भी नहीं जागे तो न तो प्रकृति बचेगी और न ही संस्कृति। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि पेड़ अर्थात् प्रकृति ही है। प्रकृति ने हमें इतना अधिक दिया है जिसकी अंश मात्र ही भरपाई हम करना चाहे तो पौधे को पेड़ स्वरूप दिलाकर पौधारोपण और पर्यावरण को संरक्षित करके ही अपना दायित्व निभा सकते है। जिस प्रकार हमें एक सुंदर प्रकृति व अच्छा पर्यावरण हमारे पूर्वजों से मिला है इसे अगली पीढ़ी के लिए बचाकर और संजोकर रखना सभी का दायित्व है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि पेड़ अपने समाज में कही पूजा तो कही अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ ह...