सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी FIR को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी FIR को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री ग्यारसी लाल रावत जी ने कहा कि, यह एफआईआर बीजेपी की तानाशाही मानसिकता और विपक्ष को दबाने की साजिश का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्री जीतू पटवारी जी पर लगाया गया आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत है और इसे एक सोची-समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है ताकि सरकार की नाकामियों और महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। श्री रिंकू टॉक जी ने कहा कि, "आज की सरकार विरोध की हर आवाज़ को दबाना चाहती है, और श्री जीतू पटवारी पर झूठा केस उसी का हिस्सा है। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि 10 जून 2025 को जिस घटना को लेकर मामला बनाया गया है, उसकी शिकायत घटना से पहले ही पीड़ितों द्वारा सार्वजनिक रूप से की जा चुकी थी और कलेक्टर कार्यालय में भी इसे दर्ज कराया गया था। बावजूद इ...

नेपा लिमिटेड से दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को विनम्रता विदाई दी।

  नेपा लिमिटेड से आज दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम- 1) छोटेलाल वर्मा, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण (33 वर्ष की सेवा अवधि) 2) प्रभुलाल जायसवाल, सहायक अधिकारी वित्त एवं लेखा (34 वर्ष की सेवा अवधि) 3) सुचेता बड़ोदिया, एएनएम नेपा लिमिटेड चिकित्सालय 4) राजाराम उईके विद्युत विभाग  5) गोविंद बाजीराव बाविसकर, पावर हाउस  6) देवेंद्र कुमार शुक्ला, पावर हाउस  7) गोविंद रामदास, 8) नामदेव वाणी, 9) निर्मलाबाई रामलाल, 10) मनोहर नत्थू चौधरी, 11) विट्ठल कचरू नेपा लिमिटेड के समय कार्यालय पुल से अपने सेवा दायित्वों से सेवानिवृत हुए। सभी के लिए सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल, निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता तथा वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार सहित नेपा लिमिटेड परिवार द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।              आप देख रहे हैं 👇

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न.....

प्रदेश पत्रिका :- सोमवार को जिला पंचायत सभागृह में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों को समयमान वेतन प्रदाय करने, अर्जित अवकाश का लाभ, विभागवार अपने-अपने विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन करने, लंबित प्रकरणों नियमवार निराकरण, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, डीए एरियर का भुगतान सही समय पर करने इत्यादि विषयों पर गहनता से चर्चा की गई।  बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार एवं सभी मान्यता प्राप्त अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।                  आप देख रहे हैं 👇  

बुरहानपुर जिले के नेपानगर मे कोरोना काल के समय से ग्रामीण नो द्वारा रेल संबंधित समस्याओं को लेकर स्टेशन मास्टर को डी.आर.एम.भुसावल के नाम कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

  आज दिनांक  28/6/2025 को जिला कांग्रेस कमेटी,बुरहानपुर (ग्रामीण) व्दारा नेपानगर की रेल संबंधित समस्याओं को लेकर स्टेशन मास्टर को डी.आर.एम.भुसावल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली ने बताया कि हमने ज्ञापन के माध्यम से मांग की हैं की नेपानगर जो कि भुसावल मंडल का एक प्रमुख रेल्वे स्टेशन हैं कि कुछ प्रमुख समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो निम्न है।. 1- नेपानगर में रेल्वे अंडरपास बन रहा है जिसमें पैदल यात्रियों के लिए दोनों तरफ सीढियां रहेगी हमारा आपसे अनुरोध है कि इस अंडरपास में दोनो तरफ दिव्यांगजनो के लिए रेंप निर्माण करवाया जाए जिससे उनके ट्राइसिकल आसानी से निकल सके। 2- कोरोना काल के समय नेपानगर स्टेशन से बहुत सारी ट्रेनो का स्टॉपेज बंद हुआ था उन्हें पुनः शुरू करने के साथ साथ नेपानगर में पंजाब मेल, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, हावड़ा कलकत्ता मेल, महानगरी एक्सप्रेस का स्टॉपेज किया जाए। हावड़ा कलकत्ता मेल और महानगरी एक्सप्रेस कोरोना काल से पहले तक नेपानगर में रूकती थी, लेकिन कोरोना के समय से इसे स्थगित कर दिया गया जबकि यह दोनों ट्रेनें दूसरे स्टेश...

ग्राम निम्ना संकुल नेपानगर में आयोजित शिविर में जनजातीय वर्ग के 68 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ग्राम सागफाटा, घाघरला, निम्ना, हिवरा और पाचईमली में सफलतापूर्वक शिविर आयोजित रहे।

प्रदेश पत्रिका :- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चयनित 116 ग्रामों में निर्धारित तिथिवार आयोजित शिविरों की श्रृंखला में 29 जून को सागफाटा, घाघरला, निम्ना, हिवरा और पाचईमली में सफलतापूर्वक शिविर आयोजित रहे। ग्रामों में शिविरों का शुभारंभ माल्यार्पण कर किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणजनों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राम निम्ना संकुल नेपानगर में आयोजित शिविर में कुल 68 जनजातीय वर्ग के बच्चों को ग्राम पंचायत चांदनी के सरपंच द्वारा अभियान अंतर्गत बने जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विदित है कि, भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून, 2025 तक #बुरहानपुर  के चिन्हित 116 ग्रामों में निवासरत् जनजातीय वर्ग के पात्र हितग्राहियों को जमीनी स्तर पर लाभप्रदान किये जाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है।                  आप देख रहे हैं ?...

वीरांगना सर्वश्रेष्ठ जिला 2025 का सम्मान बुरहानपुर में...

प्रदेश पत्रिका :- जबलपुर (मध्यप्रदेश) अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा के द्वारा जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन के बीच से राष्ट्रीय स्तर पर 2025 के श्रेष्ठ जिला का सम्मान मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग स्थित बुरहानपुर जिला को घोषित किया गया l  अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एम एस सिंह मानस ने मंच से स्वयं इस सम्मान की घोषणा कर बुरहानपुर जिला वीरांगना के द्वारा कम समय में हासिल की गई उपलब्धियों को भी बताया l इस अवसर पर संस्थापक डॉ मानस सिंह, मध्यप्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रो डॉ रश्मि सिंह बैस, प्रदेश महासचिव श्रीमती पूजा भदौरिया, इंदौर संभाग अध्यक्ष रानी चंदेल, सपना सिकरवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा बुरहानपुर वीरांगना की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि चौहान को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर विभूषित किया गया l              आप देख रहे हैं 👇  

महिला अधिकार मंच ,शिक्षा सामग्री भेंट – ज्ञान का सबसे सुंदर उपहार...…

प्रदेश पत्रिका: - महिला अधिकार मंच ने एक गरीब बच्चा कृष्णा सोनवाने को गोद लिया है कृष्णा की माता कुष्ठ रोग से ग्रसित है एवं कृष्णा के पिताजी नहीं है कृष्णा गणेश स्कूल बुरहानपुर में अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहा है पिछले 2 वर्ष से महिला अधिकार मंच कृष्णा की फीस एवं उसकी शिक्षा सामग्री एवं जरूरत की सामग्री जैसे जूते, कपड़े आदि भेट स्वरूप प्रदान करता है   महिला अधिकार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। एक शिक्षित व्यक्ति न केवल स्वयं का भविष्य संवारता है, बल्कि समाज को भी सही दिशा में ले जाने का कार्य करता है। ऐसे में यदि किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को शिक्षा सामग्री भेंट की जाती है, तो यह एक पुण्य कार्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन भी है। जिला अध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने बताया आज भी हमारे देश में अनेक ऐसे बच्चे हैं जिनकी प्रतिभा तो अनमोल है, परंतु आर्थिक अभाव के कारण वे पुस्तकें, कॉपियां, पेन, बैग जैसी मूलभूत शिक्षा सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति, संस्था या समूह उन्हें ये आवश्यक सामग्री भे...