सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

युवा कांग्रेस की बैठक हुई सपन्न

प्रदेश पत्रिका :- वर्तमान मे जिला युवा कांग्रेस के चुनाव चल रहे है जिसके सबंध मे आज माननीय कमलनाथ जी एव नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस पाढुर्णा के प्रभारी श्री गंगाप्रसाद तिवारी के प्रमुख उपस्थित मे बैठक सम्पन्न हुई इस बैठक मे युवा कांग्रेस के द्धारा अधिक अधिक सदस्य बना कर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्वाचन करने मे सभी युवा कांग्रेस साथीयो की भुमिका सुनिश्चित की गई प्रदेश महासचीव सोपान कोहले -55 जिला अध्यक्ष - प्रशांत धुर्वे -1 जिला सचीव - योगेश अबाडरे - 2 विधानसभा अध्यक्ष - राजा बोढे - 1 ब्लॉक अध्यक्ष - हर्षल पिंगळे- 2 इस सभी प्रत्याशी को अधीक अधिक मतदान कराने के लिए सभी को निर्देशित किया गया । बैठक मे प्रमुख रुप से उपस्थित श्री पुनाराम बावीस्टाले जी समनवयक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर, श्री डॉ राजेन्द्र यमदे जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर, श्री अशोक चौधरी जी, श्री युवराज जिचकार जी, श्री विलास जोगी जी कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर एव वरीष्ठ कांग्रेस नेता गण, पदाधिकारी, एव युवा कांग्रेस समस्त साथी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।     ...

एक_पेड़_मां_के_नाम 🌳 बुरहानपुर जिले ने लिया पर्यावरण सहेजने का संकल्प।

प्रदेश पत्रिका :-  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण सहेजने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान अंतर्गत #पौधारोपण एवं #बीजारोपण कार्यक्रमों में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणजनों के सहयोग से बुरहानपुर पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर हो रहा है। बुरहानपुर जिले को हराभरा बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान के मार्गदर्शन में ग्राम असीर के मोतीमहल रोड़ के पास स्थित पहाड़ी पर पलाश के बीज रोपित किये गये। बीजारोपण कार्यक्रम में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्रामीणजनों द्वारा श्रमदान किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिलेवासियों को #पर्यावरण_संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।                  आप देख रहे हैं 👇

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित.....

प्रदेश पत्रिका :- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग एवं जॉइंट सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रुईकर वार्ड, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लालबाग में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोगियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, स्त्री रोग, वात रोग, चर्म रोग, पाचनविकार, मौसमी रोग(जुकाम, खांसी, बुखार) तथा एलर्जी सहित अन्य सामान्य रोगों की निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया।  जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, शिविर के माध्यम से लगभग 57 रोगी लाभान्वित हुए। इस दौरान शुगर से पीड़ित मरीजों को विशेष रूप से आहार विहार की जानकारी प्रदान की गई वहीं आयुष औषधियाँ भी वितरित की गईं ताकि, उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा से राहत मिल सके।  शिविर में यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज़ अंसारी, डॉ. वर्षा रोकड़े, डॉ. श्रद्धा भट्ट, जॉइंट सहेली ग्रुप की महिलाएं, आंगनवाडी सुपरवाईजर, पीटीएस श्री सुखलाल जोहरे, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।                  आप देख रहे हैं 👇  

1 जुलाई, 2025 को जिला बुरहानपुर में नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के तहत आम जन के लिए किए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रावधान दिए गए हैं:

1. भारतीय न्याय संहिता (BNS) - IPC का स्थान:  राजद्रोह का अंत: अब 'राजद्रोह' जैसा अपराध नहीं होगा। इसकी जगह 'भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों' के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।   महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर विशेष ध्यान: यौन उत्पीड़न, बलात्कार और बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए और कठोर दंड का प्रावधान किया गया है, जिसमें कुछ मामलों में मृत्युदंड तक शामिल है।  सामूहिक लिंचिंग: मॉब लिंचिंग को एक अलग अपराध के रूप में परिभाषित किया गया है और इसके लिए 7 साल तक की कैद या आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक का प्रावधान है।  छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा: कुछ छोटे-मोटे अपराधों (जैसे सार्वजनिक उपद्रव, मामूली चोरी) के लिए पहली बार दोषी ठहराए जाने पर सामुदायिक सेवा का प्रावधान है, जिससे जेल में भीड़ कम होगी।   विवाह के बहाने यौन संबंध बनाना: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने को अब अपराध माना जाएगा और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।   धोखाधड़ी में वृद्धि: धोखाधड़ी की परिभाषा को व्यापक बनाया गया है और इसके लिए सजा भी बढ़ा...

जिला बुरहानपुर में आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को नए आपराधिक कानून से आम जन के लिए किए गए कुछ प्रावधान

  नए आपराधिक कानून को एक वर्ष पूर्ण होने पर नए कानून के संबंध में  चलाया गया जागरूक कार्यक्रम गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में स्कूली छात्र-छात्राओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर रक्षा समिति , एवं गणमान्य नागरिकों को किया गया जागरूक जिला बुरहानपुर में आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जैसे नए आपराधिक कानूनों को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। यह वर्ष डिजिटल युग में पुलिस व न्याय प्रणाली के तकनीकी सशक्तिकरण के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश द्वारा नए आपराधिक कानून को एक वर्ष पूर्ण होने पर नए कानून के संबंध में गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर रक्षा समिति , जिला बुरहानपुर के गणमान्य नागरिकों को जागरूक किया गया।        पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आम जन को नए कानून के बारे में छोटी...

एड्स विभाग का इंटीग्रेटेड हेल्थ शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुलकोट में आयोजित किया गया l शिविर में एचआईवी, सिफलिस और टीबी के 116 लोगों की जांच की गई है...

  प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर जिले के एड्स और टीबी विभाग का नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी के आदेश अनुसार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुलकोट के इंचार्ज डॉ. भुजराम भारवाल के मार्गदर्शन में आज सोमवार को एचआईवी/एड्स, सिफलिस और टीबी का संयुक्त रूप से शिविर लगाया गया था शिविर मे 116 लोगों की जांच की गई हैl  आईसीटीसी सेंटर खकनार हॉस्पिटल के एचआईवी/एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को एड्स के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी/ एड्स और सिफीलिस की जांच की गई है अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दे तो पास की सरकारी हॉस्पिटल में एचआईवी/ एड्स ,टीबी, हेपटाइटिस और सिफीलिस की जांच निःशुल्क करवा सकते है उन्होंने बताया की किसी व्यक्ति को बार बार टीबी होना, रात के समय तेज बुखार आना,वजन नहीं बढना, बात करते समय गले में दर्द होना, लिंफोनोड में सूजन आ जाना आदि l  अगर ये लक्षण किसी व्यक्ति में दिखाई दे तो उस व्यक्ति को सरकारी हॉस्पिटल में एचआईवी एड्स और सिफीलिस की निःशुल्क जांच करवानी चाहिए l ताकि उस पीड़ित व्यक्ति को सही समय पर दवाई ...

पचमढ़ी सतपुड़ा पर्वत नागपंचमी यात्रा : एक श्रद्धा, आस्था व शिवभक्ति का पुरातन संगम...!

प्रदेश पत्रिका :- पचमढ़ी, सतपुड़ा पर्वत की गोद में बसा एक अनुपम तीर्थस्थल है, जहाँ भगवान शंकर का निवास माना जाता है। विशेषकर नागपंचमी के अवसर पर यहाँ भोलेनाथ के विशेष दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए गुफाओं और घने जंगलों को पार कर 'चौरागढ़' स्थित महादेव के पवित्र धाम में पहुँचते हैं। इस वर्ष नागद्वारी यात्रा 19 जुलाई से 19 जुलाई 2025 यानि 10 दिन का पर्व है ! यह यात्रा पचंधमढ़ी जलगली धुपगढ़ से काजरी होते हुए प्रथम द्वार पद्मशेष महाराज जी के दर्शन कर सबसे उचे पर्वत पर माँ चित्रशाला माता जी विराजमान है , जहाँ पर सभी श्रद्धालू बारी बारी से दर्शन के लिए आतुर होते है , और विशेष सतपुड़ा प्रवत पर भक्तो के चढ़ने उतरने के लिए सौ-सौ फिट की सीढ़िया लगाई है , पचमढ़ी के सतपुड़ा पर्वत का भोलेनाथ जी के नाम से बहुत ही बड़ा महत्व है !  🔱इस यात्रा की ठोस पुरातन विशेषताएँ :- 1. सदियों पुरानी परंपरा: यह यात्रा कोई नया चलन नहीं, बल्कि कई दशकों से नहीं, बल्कि युगों से चली आ रही एक पुरातन धार्मिक परंपरा है। आदिवासी समुदाय, ग्रामीण जन और शहरी भक्त समान श्रद्धा से इस यात्रा में भाग लेते हैं। 2...