मेट्रो डांस क्लास का डांस एवं फैशन शो का ग्रैंड फिनाले संपन्न, सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष ने कलाकारों के लिए देश में पहली बार पहल कर पौधे के रूप में अनोखा उपहार देकर सम्मानित किया।
फैशन शो में मॉडल्स ने फैंसी ड्रेस पहनकर रैंप वॉक पर दिखाए जलवे, कलाकारों ने 50 हजार से अधिक का ईनाम जीता। प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर मेट्रो डांस क्लास द्वारा डांस एवं फैशन शो का ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन बीते रविवार को गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले, वतन फैशन गुरुकुल की संचालिका किरण रायकवार, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल, बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज माने, सहित अन्य अतिथिगण शामिल हुए, जिनका मेट्रो डांस क्लास टीम द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद ग्रैंड फिनाले में चयनित हुए कलाकारों ने बारी-बारी कर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डांस और फैशन शो के कलाकारों के लिए सीनियर, जूनियर केटेगिरी रखी गई। सबसे पहले डांस के लिए जूनियर, इसके बाद सीनियर केटेगिरी के कलाकार ने प्रस्तुति दी, इसके बाद फैशन शो में जूनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयस और सीनियर गर्ल्स व बॉयस ने रैंप वॉक ...