बुरहानपुर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, नगर पालिका परिषद नेपानगर अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटील, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि वर्षा के पूर्व डैमों पर गेट लगाने का कार्य कर लिया जाए। साथ ही नगर परिषद शाहपुर एवं नगर पालिका परिषद नेपानगर में संचालित निर्माण कार्यों को वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि पार्कों में आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बैठक में एमपीयूडीसी को निर्देशित किया कि जल स्तर की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जल प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सं...