नेपानगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गजानंद मंदिर के पास चुना भट्टा से एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
नेपानगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गजानंद मंदिर के पास चुना भट्टा से एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से शराब बेच रहा था और नेपानगर थाने की गुंडा लिस्ट में भी शामिल है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर मे दिनांक 28 /6/2026 रविवार को एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश अनुसार नेपानगर पुलिस द्वारा की गई यह प्रभावी कार्रवाई सराहनीय है। महुआ शराब कि किमत करिब 6000 बताई जा रही है । अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और थाने की 'गुंडा लिस्ट' में शामिल अपराधियों पर नकेल कसने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का वातावरण मजबूत होता है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शॉडो एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने थाना नेपानगर के उपनिरीक्षक सुनील दुबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चुना भट्टा गजानंद मंटिर के पास एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर कच्ची महुआ शराब बेचने की नीयत से बैठा है। नेपानगर अवैध...