खण्डवा शहर की श्रद्धा और आस्था के केंद्र श्री धूनीवाले दादाजी धाम में मनाये जाने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा खण्डवा के तीनों थाना प्रभारी एवं दादा जी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिये गए।
खण्डवा शहर की श्रद्धा और आस्था के केंद्र श्री धूनीवाले दादाजी धाम में मनाये जाने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, यातायात थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह परिहार, शहर खण्डवा के तीनों थाना प्रभारी एवं दादा जी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिये गए। खंडवा के दादाजी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन दिन पूरा शहर करता है भक्तों की मेजबानी देशभर में गुरु शिष्य की परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर सहित यहां स्थित श्री दादाजी धूनीवाले धाम में गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व के लिए विशेष और अनूठी तैयारियां की गई हैं। यहां इस दिन देशभर से लाखों दादाजी के भक्त उनकी समाधि पर मत्था टेकने पहुंचते हैं। इन भक्तों की मेजबानी करने पूरे खंडवा शहर के लोग जुट जाते हैं। देश का शायद यह इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां पह...