सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगामी त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारी परखने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में रेणुका पुलिस लाइन में करवाई गई बलवा मॉक ड्रिल….

 


बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों का किया गया निरीक्षण। वाहनों को सभी आवश्यक संसाधनों से लैस रखने के दिए निर्देश।

आपात स्थिति से निपटने हेतु जंबो हेक्टाकॉप्टर ड्रोन

 का परीक्षण भी किया गया। आपात समय में आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ – साथ जरूरी सामग्री जैसे भोजन पैकेट, दवाइयां इत्यादि डिलीवर करने में सक्षम है हेक्टाकॉप्टर ड्रोन।

आगामी त्योहारों को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही है। सभी पर्व शांति पूर्ण ढंग सम्पन्न कराये जाने एवं किसी भी प्रकार की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारी परखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में दिनॉक 28-03-25 को रेणुका पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में सुबह बलवा ड्रिल सामग्री के साथ मॉक ड्रिल कराई गयी।

बलवा मॉक ड्रिल का अभ्यास पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में किया गया।

बलवा मॉक ड्रिल के दौरान दंगाई बने पुलिस कर्मियों 

द्वारा उत्पात मचाते हुए पत्थर बाज़ी की गई। बलवाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पार्टियों जिनमें कैन पार्टी, लाठी पार्टी, अश्रु गैस पार्टी शामिल थी उनके द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। मॉक ड्रिल में टियर गैस पार्टी एवं वज्र वाहन द्वारा दंगाई बने पुलिस कर्मचारियो को तितर-बितर करने के लिये अश्रु गैस के गोले चलाए गये। पुलिस की सख्ती एवं अश्रु गैस के प्रभावी उपयोग के कारण दंगाई भाग खड़े हुए। जिसके बाद एंबुलेंस जो जीवन रक्षक उपकरणों से लैस थी, से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित बल को ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया की यह आपका तो अभ्यास है। आपातकालीन परिस्थिति कभी भी बन सकती है। पुलिस फोर्स सदैव अपनी तैयारी पुख्ता रखें। उन्होंने बताया कि बलवा होने की स्थिति में टीम को क्रमवार क्या-क्या कार्यवाही करनी होगी।

केन और लाठी पार्टी को किस प्रकार आगे बढऩा है और स्वयं को बचाते हुए कैसे दंगाइयों को तितर-बितर करना है। अश्रु गैस पार्टी को किस प्रकार अश्रु गैस का इस्तेमाल करना है। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें।


हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये। हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। आपकी कार्यवाही से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव हो तथा असामाजिक तत्वों/गुण्डे बदमाशों में पुलिस का खौफ होना चाहिये। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बलवा सामग्री हेलमेट,बॉडीगार्ड ,जाली,केन इत्यादि सदैव पास में रखने हेतु निर्देशित किया।

ड्रिल के उपरांत पुलिस अधीक्षक

 महोदय द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों , थाना मोबाइल वाहनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों के पीए सिस्टम, बलवा ड्रिल सामग्री जैसे रस्सा, हेलमेट, बॉडी शील्ड, इमरजेंसी बैटरी, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किए। उन्होंने वाहनों के ड्राइवरों को आपातकालीन परिस्थिति के लिए वाहनों को सदैव तैयार रखने के लिए निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेशित किया गया कि थाने के शासकीय वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री एवं टियर गैस सेल हमेशा रहे। सायरन/पी.ए.सिस्टम चालू हालत में हो। नियमित रूप से थाना प्रभारी शासकीय वाहनों को चेक करें। वाहन पूरी तरह अपडेट रहें, वाहनो में बलवा ड्रिल सामग्री हमेशा उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 

महोदय की उपस्थिति में जंबो हेक्टाकॉप्टर ड्रोन (अश्रु गैस के गोले दागने वाला ड्रोन) की ग्राउंड टेस्टिंग भी की गई। बुरहानपुर पुलिस के पास यह हाईटेक ड्रोन है जिसका प्रयोग आपदा के समय आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ-साथ जरूरी सामग्री जैसे भोजन पैकेट, दवाइयां इत्यादि डिलीवर करने में भी किया जा सकता है।



       आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...