नेपानगर। धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और अतिथि सम्मान का अनूठा संगम बनेगा नवदुर्गा उत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और अतिथि सत्कार की परंपरा को नई पहचान देने की दिशा में जय माता दी ग्रुप, ई-टाइप, नेपानगर द्वारा नवदुर्गा उत्सव के अवसर पर एक अनूठी एवं सराहनीय पहल की जा रही है। ग्रुप द्वारा माता रानी की आरती में पधारने वाले नगर के गणमान्य नागरिकों एवं विशिष्ट अतिथियों को विशेष रूप से तैयार किया गया आकर्षक स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य केवल अतिथियों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजन के माध्यम से आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करना है। ग्रुप द्वारा तैयार करवाया गया स्मृति चिह्न अपनी आकर्षक बनावट, धार्मिक संदेश और सांस्कृतिक प्रतीकों के कारण विशेष महत्व रखता है। इसमें माता रानी की सुंदर छवि के साथ 'जय माता दी ग्रुप' का नाम प्रमुखता से अंकित किया गया है। साथ ही, 'जय हो माई की तो चिंता काहे की' जैसे भक्तिमय संदेश के माध्यम से श्रद्धालुओं में माता रानी के प्रति आस्था और विश्वास की भावना को अभिव्यक्त किया ग...
भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल के नेतृत्व में 12वीं चुनरी यात्रा शुरू, बुरहानपुर से इच्छापुर तक 23 किमी की पैदल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बुरहानपुर। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन-आस्था के प्रतीक के रूप में आयोजित होने वाली माँ इच्छादेवी की भव्य चुनरी यात्रा गुरुवार को बुरहानपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ शुरू हुई। भाजपा नेता गजेंद्र दिनकर पाटील के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा बुरहानपुर से इच्छापुर तक कुल 23 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेगी। आस्था के इस समागम का यह लगातार 12वां वर्ष है। चुनरी और आकर्षण: इस यात्रा में माँ को अर्पित करने के लिए 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी मुख्य आकर्षण रहती है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां और धार्मिक प्रतीक भी शामिल होते हैं। प्रमुख जनप्रतिनिधियों और संतों की गरिमामयी उपस्थिति यात्रा का शुभारंभ फव्वारा चौक स्थित ऐतिहासिक गणपति नवदुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनेताओं और धार्मिक गुरुओं ने शिरकत की। मुख्य रूप से खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल और श्रद्धेय संत दादा गुरु मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने माँ इच्छादेवी की चुनरी की अगवानी की और यात्रियों का उत्साह...