सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा के बाल संप्रेषण गृह से 5 बाल अपचारी दीवार तोड़कर फरार हो गए

 चुपके-चुपके दीवार में बनाया गड्ढा, बाल संप्रेक्षण गृह से 5 अपचारी बच्चे फरार, सोते रह गए गार्ड ये सभी चोरी के मामलों में शामिल थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

खंडवा में बाल संप्रेक्षण गृह अपचारी फरार.

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा के बाल संप्रेषण गृह से रविवार सुबह 5 बाल अपचारियों के भागने का बड़ा मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह सभी अलग-अलग अपराधों में शामिल थे. घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात की हो सकती है, जिसकी जानकारी संप्रेषण गृह के कर्मचारियों को रविवार सुबह लगी. इसके बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस और खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे इस मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि सभी बाल अपचारी करीब साल भर से यहां रह रहे थे, जिन्होंने एक दीवार में गड्ढा बनाकर वहां से फरार हो गए।

ये सभी चोरी के मामलों में यहां रह रहे थे. फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है. सूत्रों के अनुसार घटना के समय बाल सम्प्रेषण गृह पर होमगार्ड के जवान तैनात थे. हालांकि खंडवा पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी की भी लापरवाही नहीं माना है, लेकिन अलर्ट ना रहने के चलते ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान पर इस मामले पर गाज गिर सकती है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं घटना की जानकारी देते हुए खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि खंडवा कोतवाली थाना में रविवार सुबह रिपोर्ट मिली हुई थी कि कुछ बाल अपचारी जो जहां करीब साल भर से रह रहे थे, वह यहां से फरार हो गए हैं. इसके बाद मौके पर जांच करने पहुंचे थे. पाया गया है कि यहां से 5 बाल अपचारी कमरे की दीवार तोड़कर, उसमें से निकल कर भागे हैं।

इस मामले में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है. वही खंडवा सीएसपी ने इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही फिलहाल नहीं माना है. लेकिन इसमें कहीं ना कहीं चौकीदार के अलर्ट ना रहने से यह घटना होना बताया जा रहा है. तो वही यह सभी बालक चोरी के मामलों में लिप्त बताए जा रहे हैं।


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...