अर्चना चिटनिस के विशेष प्रयास-बुरहानपुर से लोनी, म.प्र.-महाराष्ट्र सीमा तक मार्ग निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति के बावजूद 2.29 करोड़ की लागत से तत्काल शुरू होगा मरम्मत कार्य...
प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा लोनी तक 8.65 किलो मीटर सीमेंट कांक्रिट मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की लागत की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ ही क्षेत्रवासियों को एक ओर विशेष प्रयास कर स्वीकृति दिलाई है। श्रीमती चिटनिस ने बुरहानपुर से लोनी, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा तक 8.65 किलो मीटर मार्ग के निर्माण होने तक इस मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने हेतु सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कराई है। इस कार्य को जून 2025 में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौका मुआवजा कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस संबंध में श्रीमती चिटनिस ने कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार किया था। जिसके फलस्वरूप आज अधिकारियों ने बुरहानपुर आकर मार्ग का निरीक्षण किया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस के निर्देश के बाद ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकांे एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर के संबंधित अधिकारियों ने सिंधीबस्ती से लोनी, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा तक मार्ग की सुदृढ़ीकरण और मरम्मत हेतु स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नई सीमेंट सड़क के निर्माण दौरान निर्मित होने वाली पुल-पुलियाओं संबंधित जानकारी प्राप्त की।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि सिंधीबस्ती से लोनी महाराष्ट्र सीमा तक 8.65 किलोमीटर मार्ग को आवागमन की सुविधा हेतु मरम्मत का कार्य करने हेतु विशेष प्रयास करते हुए शार्ट टाईम मेंटेनेस 347 सी के लिए लंबे समय से प्रयासरत रही हूं। प्रायः जो मार्ग निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी जाती है उस मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जाता है। किन्तु लगातार जनसमस्या को प्रदेश और केन्द्र सरकार के समक्ष रखते हुए इस कार्य को विशेष रूप से कराने की पहल की थी। श्रीमती चिटनिस ने निर्माण एजेंसी को अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने और दिन-रात कार्य करके वर्षा काल के पूर्व कार्य को समाप्त करने के लिए निर्देशित किया है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास विजन को मा.मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी मध्यप्रदेश में बढ़ा रहे है। बुरहानपुर से लोनी की सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का 2.29 करोड़ रुपए का टेंडर हो चुके है जिससे अतिशीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी सड़क मार्ग पर स्थित सभी पुलियाओं के उन्नयन के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है जिसमें लगभग 54.13 करोड़ की लागत से निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो गई है। आगामी 6 माह में इस मार्ग के निर्माण कार्य का टेंडर और अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण करने तक 2.29 करोड़ की लागत से सुदृढ़ीकरण और मरम्मत अत्यंत जरूरी था, जिसका कार्य तत्काल प्रारंभ किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर के कार्यपालन यंत्री अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सोनी सहित विभागीय अधिकारी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, मनोज फुलवाणी, गौरव शुक्ला, विनोद चौकसे, रूद्रेश्वर एंडोले, रामा नायक, चिंटू राठौर, दीपक महाजन, रूपेश लिहनकर, योगेश महाजन, गौरव शिवहरे, महेन्द्र चौधरी, उमेश शाह, उमेश देवस्कर सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment