सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलई में 69 लोगों को की जांच करके परामर्शदाता द्वारा लोगों को एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में जानकारी दी गई

प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार एवं बुरहानपुर जिले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया के आदेश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के सीबीएमओ डॉ अनुराग सोनी के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलई में शिविर लगाया गया था l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी/एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जैसे बार बार टीबी होना, रात के समय तेज बुखार आना, वजन नहीं बढ़ना,शरीर में थकावट सा महसूस होना, बोलने में परेशानी होना तुतलापन बोलना, गले में सूजन होना, लिंफोनॉड में सूजन होना आदि प्रकार के ये लक्षण किसी भी व्यक्ति को दिखाए देते है तो

 सरकारी हॉस्पिटल खकनार में आकर निशुल्क एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपटाइटिस, सिफीलिस की जांच करवा सकते है परामर्शदाता ने समझाइश दी है की साल में एक या दो बार इन गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच करवा लेना चाहिए ताकि इन गंभीर बीमारियों का समय पर जल्दी से पता लग जाए तो पीड़ित व्यक्ति को समय पर ईलाज मिल जाएगा l बहुत सारे लोगों के मन में ये भ्रांतियां होती है की हम क्यों जांच करवाए हम तो अच्छे है किसी भी बिमारी की अगर समय रहते जांच नहीं करवाएंगे तो व्यक्ति को पता कैसा चलेगा की मेरे शरीर एचआईवी का वायरस मौजूद है अगर एचआईवी का वायरस शरीर में आ गया तो शरीर को कमजोर बना देता है और व्यक्ति की इम्युनिटी पॉवर को कम कर देता है इसलिए समय से पहले जांच करवा लेना चाहिए l जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर में आरटी सेंटर से एचआईवी/एड्स की दवाई पीड़ित को निःशुल्क प्रदान की जाती हैl 

जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर से एसटीआई परामर्शदाता राजू पावर ने उपस्थित लोगों को एसटीआई/आरटीआई यौन संचार रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई जैसे महिलाओं में सफेद पानी की शिकायत होना,पेशाब में जलन होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, गुप्तांग में छाले होना,फोड़े फुंसियां होना,अनियमित माहवारी का होना ,पुरुषों में पेशाब में जलन होना , गुप्तांगों में छाले होना, मूत्र मार्ग से मवाद निकलना, गुर्दा मार्ग से रक्त स्राव होना,आदि अगर ये लक्षण किसी व्यक्ति को दिखाए देते है तो। 

जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर में जाकर निशुल्क उपचार कराया जा सकता है खकनार हॉस्पिटल से लैब टेक्निशियन अनिल ने सैंपल प्राप्त किए एवं जांच की गई l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलई के डॉ.यासर अंसारी ने उपस्थित लोगों की रूटीन की जांच की गई एवं लोगों को एचआईवी, एड्स और सिफीलिस के लिए लोगों को जागरूक किया गया l सेक्टर सुपरवाइजर रुमालसिंह डुडवा ने लोगों को जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया है l एवं आशा सहयोगिनी सविता पाठक, आशा कार्यकर्ता मीनाज कुरैशी,संगीता सपकाले,फूलकली बाई,कृष्णा राठौड़ एवं हॉस्पिटल के स्टाफ शैलेश जाधव का भी सहयोग रहा है साइंस हाउस से बादल चौहान ने टीबी के सैंपल प्राप्त किए l


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...