सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के अंचलों में महसूस हुए "भूकंप के झटके", लोग घरों से बाहर निकले!

 खरगोन जिले के बड़वाह, करही सहित कई जगह बुधवार को रात 10 बजे हल्के भूकम्प के झटके महसूस हुए। कुछ लोगो ने इसे महसूस किया। पंधाना मुख्यालय पर सीस्मोग्राफ मशीन भी लगाई गई है। मशीन पर बुधवार रात आए भूकंप की तीव्रता की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप के झटकों के बाद लोग बाहर निकले।



प्रदेश पत्रिका:-बुधवार रात 9:57 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके खंडवा सहित ग्राम अहमदपुर खैगांव, सुरगांव में भी महसूस हुए हैं। तीव्रता कम होने से हल्का कंपन महसूस हुआ। कहीं से कोई नुकसानी की खबर नहीं है।

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश बॉर्डर था केंद्र

मौसम विज्ञानी डा. सौरभ गुप्ता के अनुसार रात 9 .57 बजे खंडवा जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर तीव्रता 3.8 रिक्टर का भूकंप महसूस हुआ हैं। इसका केंद्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर थी।

खरगोन के बड़वाह में हल्का का कंपन

खरगोन जिले के बड़वाह, करही सहित कई जगह बुधवार को रात 10 बजे हल्के भूकम्प के झटके महसूस हुए । कुछ लोगो ने इसे महसूस किया। भावेश डाकोलिया, शीतल डाकोलिया, टीना पारख, चंदा पारख, कुश सुराणा, सहित अन्य ने बताया कि उन्हें भूकम्प के हल्के झटके लगे। एक पल लगा कि गिर जाएंगे। घबराहट हुई लेकिन 10 सेकंड में नार्मल हुए। कोई अनहोनी घटना नहीं।

बोरगांव में भूकंप का झटका हुआ महसूस

पंधाना क्षेत्र के अधिकांश गांव में भूकंप का झटका महसूस हुआ। अभी तक बोरगांव बुजुर्ग, पिपलौद खुर्द, पोखर खुर्द में झटका महसूस होने की सूचना आ रही है। वैसे जिले की पंधाना तहसील में पहले भी भूगर्भीय हलचल और गड़गड़ाहट का सिलसिला लंबे समय तक चला था। इसके चलते पंधाना मुख्यालय पर सीस्मोग्राफ मशीन भी लगाई गई है। मशीन पर बुधवार रात आए भूकंप की तीव्रता की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बुरहानपुर जिले के बोरी बुजुर्ग गांव में भी झटके

बुरहानपुर जिले के बोरी बुजुर्ग गांव में भी बुधवार रात भूकंप के झटके आने की सूचना है! बोरी बुजुर्ग के संवाददाता अभिषेक सोनी के अनुसार कुछ देर पहले ही भूकंप के झटके महसूस किए गए! इसके बाद स्थानीय नागरिक घरों से बाहर निकल आए! अभी ग्रामीणों में डर बना हुआ है! हालांकि किसी विभागीय अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है!

भूकंप से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां


भूकंप आने पर सुरक्षित रहने के लिए, अंदर हों या बाहर, "गिरो, ढको, और पकड़ो" तकनीक का पालन करें। यदि आप अंदर हैं, तो ज़मीन पर लेट जाएँ, किसी मज़बूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिप जाएँ, और जब तक कंपन बंद न हो, तब तक पकड़ कर रहें. यदि आप बाहर हैं, तो इमारतों, पेड़ों, और बिजली की लाइनों से दूर रहें. 



             आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...