सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रेन के AC कोच में बैठा था युवक, देखते ही GRP ने पूछा - 'तलाशी दीजिए', फिर टिकट पर नाम देख भागे अफसर

प्रदेश पत्रिका :- ओडिशा के पुरी से ऋषिकेश के बीच चलने वाली ट्रेन 18477 उत्कल एक्सप्रेस सुबह 7.20 बजे जैसे ही झांसी पहुंची तो आरपीएफ-जीआरपी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. सुरक्षा बलों ने एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच A-2 की सीट नंबर 29 पर टशन में बैठे युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं. टीम ने उसे तलाशी देने को कहा. जैसे ही युवक ने अपना टिकट दिखाया तो नाम देखकर अफसर चौंक गए. फिर ट्रॉली बैग खुलवाया तो 11 किलो चांदी और 9 लाख से ज्यादा की नकदी मिली.
झांसी. झांसी में आरपीएफ और जीआरपी ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 12 लाख रुपये कीमत की चांदी के साथ एक युवक को उत्कल एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया. इतना ही नहीं, युवक के पास लाखों रुपये की नगद भी बरामद हुई. जब जीआरपी ने उससे चांदी और पैसों के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतार लिया. आनन-फानन में जीएसटी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई. युवक को विभाग के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया.

पुरी से चलकर ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस सुबह 7.20 बजे झांसी पहुंची तो सुरक्षा बलों ने ट्रेन में चेकिंग शुरू की. आरपीएफ के पास पहले से ही इनपुट था. ट्रेन के कोच नंबर A-2 की सीट नंबर 29 पर एक युवक बैठा हुआ था. जीआरपी ने युवक को तलाशी देने को कहा. जैसे ही युवक का बैग खुलवाया उसमें चांदी के जेवर और नगदी बरामद हुई. जीआरपी ने युवक को ट्रेन से उतार लिया और थाने लेकर आई. युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाया. चांदी का वजन कराया गया. वजन 11.579 किलो ग्राम निकला. बरामद चांदी की बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई. युवक के पास से 9.39 लाख रुपये की नकदी भी मिली.

युवक ने अपना नाम शशांक गुप्ता बताया. यह भी बताया कि वह आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मण्डी का रहने वाला है. युवक ने खुद को व्यापारी बताया. बताया कि वह ट्रेन से चांदी और पैसे लेकर आगरा जा रहा था. ओडिशा के राउरकेला से चांदी के जेवर लेकर आया है. उसे यह माल आगरा पहुंचाना था. इसी बीच चेकिंग में वह पकड़ा गया.

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आरके कौशिक ने बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम विंग और जीआरपी ने ज्वाइंट रूप से झांसी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया था. इसी दौरान प्लैटफॉर्म नम्बर 4 पर आई उत्कल एक्सप्रेस के ए-2 कोच में तलाशी ली गई. सीट नम्बर 29 पर बैठे एक संदिग्ध यात्री का ट्रॉली बैग खुलवाया तो उसमें चांदी के जेवर-सिल्ली रखी थी. काफी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई थी. पूछताछ करने के लिए तत्काल युवक को ट्रेन से उतारा गया.

आप देख रहे हैं 
                         प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...