Skip to main content

गेर देखने जाने वाले हैं तो पढ़े ले ये खबर... कहां है पार्किंग की व्यवस्था, कौन सा रास्ता रहेगा डायवर्ट

 इंदौर में रंगपंचमी पर गेर के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्शन प्लान जारी किया गया है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस का संचालन भी प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं होगा। यातायात पुलिस ने वाहन पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की है।

इंदौर में गेर देखने को लेकर लोगों को नजर आ रहा है उत्साह। फाइल फोटो

HighLights

  • गेर मार्ग पर वाहन पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित।
  • सिटी बस और लोडिंग वाहनों के लिए विशेष निर्देश।
  • पुलिस ने की विशेष व्यवस्था, डायवर्शन प्लान जारी।
प्रदेश पत्रिका Indore Gair 2025)। रंगपंचमी पर बुधवार को राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र से निकलने वाली गेर को लेकर यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। यह प्लान 19 मार्च सुबह सात बजे से दोपहर तक जारी रहेगा। इस दौरान कई मार्गों पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में सिटी बस का संचालन भी नहीं होगा। प्रतिबंधित जगहों पर वाहन पार्क मिलने पर क्रेन व सपोर्ट द्वारा हटाया जाएगा। निगरानी के लिए आधा दर्जन से अधिक वाच टावर भी बनाए गए हैं। जगह-जगह क्यूआरटी टीमें मौजूद रहकर माइक से एनाउंसमेंट करेंगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

350 से अधिक अफसर-जवान करेंगे यातायात प्रबंधन

यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि गेर के दौरान 350 से अधिक अफसर-जवान यातायात प्रबंधन करेंगे। किसी तरह की सूचना मिलने पर क्यूआरटी टीम एक्शन लेगी। निगरानी के लिए छह वाच टावर, छह हाई प्लेटफार्म और ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।



यह रहेगा गेर का रूट

मालगंज से सोटे वाला हनुमान, इतवारिया बाजार कट, भारत माता मंदिर, कैलाश मार्ग टोरी कार्नर से दाएं मुड़कर मल्हारगंज थाना टी, छोटा गणपति मंदिर, सागर ज्यूस, गौराकुंड, शक्कर बाजार, मोरसली गली, यशोदा माता मंदिर, सुभाष चौक, राजवाड़ा तांगा स्टैंड, पीडी व्यास गली, एमजी रोड पुलिस चौकी, दोना-पत्तल गली, हैमिल्टन रोड कट से दाहिने ओर मुड़कर फ्रूट मार्केट से पुनः दाहिने मुड़कर मस्जिद गली, लक्ष्मी माता मंदिर, ईमामबाड़ा, पीपली बाजार, विजय जाट हाउस से बड़ा सराफा, शीतला माता बाजार, कपड़ा बाजार होते हुए हिंद रक्षक गेर बाएं मुड़कर लक्ष्मीनारायण मंदिर पर समाप्त हो जाएगी। शेष गेर जी संच्चानंद से शीशमहल, इतवारिया, लोहार पट्टी होते हुए अपने-अपने प्रारंभ बिंदु पर समाप्त होगी।

यहां पार्क कर सकेंगे वाहन


मृगनयनी चौराहे पर स्थित शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर कड़ाव घाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान पार्किंग, मल्हार आश्रम रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास, खालसा स्टेडियम पार्किंग, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।



सुबह सात बजे से बंद रहेंगे यह मार्ग

  • हैमिल्टन रोड और फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर।
  • इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।
  • बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर।
  • यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर।
  • रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
  • नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर।
  • मालगंज से लोहार पट्टी की ओर।
  • अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।
  • जवाहर मार्ग से सराफा, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह रूट होगा डायवर्ट

  • गेर मार्ग बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक, नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक, राजवाड़ा के आसपास पिपली बाजार, सराफा, बर्तन बाजार, इमामबाड़ा, कपड़ा मार्केट आदि स्थानों पर वाहनों का आवागमन और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
  • मृगनयनी चौराहा से राजमोहल्ला व कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन राजबाड़ा न आते हुए, फ्रूट मार्केट से नंदलालपुरा, संजय सेतु होकर कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे।
  • हरसिद्धि मंदिर से मच्छी बाजार चौराहे से यशवंत रोड होते हुए जवाहर मार्ग में आगे की ओर जाने वाहन मच्छी बाजार चौराहे से कड़ाव घाट होते हुए दरगाह चौराहा, बियाबानी चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड चौराहा से आना-जाना कर सकेंगे।
  • दरगाह चौराहा नरसिंह बाजार से होकर सुभाष मार्ग मरीमाता चौराहा जाने वाले वाहन चालक दरगाह चौराहा से बियाबानी, गंगवाल चौराहा, राजमोहल्ला, बड़ा गणपति, सुभाष मार्ग होकर आगे की ओर आ-जा सकेंगे।
  • बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा होकर आगे की ओर वाले वाहन चालक बड़ा गणपति से सुभाष मार्ग, जिंसी, इमली बाजार, रामबाग होकर आ-जा सकेंगे।
  • इमली बाजार, रामबाग चौराहा से राजवाड़ा की ओर जाने वाले वाहन चालक सुभाष मार्ग का उपयोग करेंगे।

वाहन पार्क नहीं होंगे

रूट प्लान के अनुसार गेर मार्ग पर सभी प्रकार की वाहनों की पार्किंग सुबह सात बजे से प्रतिबंधित रहेगी। क्षेत्रवासी अपने वाहनों को सुभाष चौक पार्किंग और बजाज खाना चौक पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।

जवाहर मार्ग पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

जवाहर मार्ग और राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस और अन्य लोडिंग वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस, दोपहिया और चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भंवरकुआं से आना-जाना कर सकेंगे।


      आप देख रहे हैं 👇 




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...