सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में ई नेत्र ऐप से हाईटेक हुआ वन विभाग, जंगलों में नहीं बच पाएंगे अपराधी; पेड़ काटते ही जंगल में बज रहा अलार्म

 पेड़ काटते ही जंगल में बज रहा अलार्म, कार्रवाई के लिए दौड़े आते हैं अधिकारी

ई नेत्र ऐप से रूकेगी जंगलों में अवैध कटाई

बुरहानपुर: जिले में वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण के मामले में काफी सामने आते हैं. लेकिन अब ये अपराधी विभाग की नजर से नहीं बच पाएंगे. वन विभाग इन दिनों हाईटेक हो चला है और डिजिटलाइजेशन से जुड़ गया है. जिसके जरिए वन के अंदर हो रही किसी भी प्रकार की हलचल का डायरेक्ट अलर्ट अधिकारियों को मिलता है और कार्रवाई होती है।

मध्य प्रदेश में ई-नेत्र ऐप किया गया लांच

मध्य प्रदेश वन विभाग अब परंपरागत कार्यशैली से आगे बढ़ रहा है और अत्याधुनिक बन चुका है. सरकार ने प्रदेश में ई-नेत्र ऐप लांच किया है. इसका सफल प्रयोग खकनार वन परिक्षेत्र में हुआ हैं, जिसने साबित कर दिया कि अब जंगलों की सुरक्षा अधिक मजबूत और सतर्क हो गई है।

बुरहानपुर में ई नेत्र से हाईटेक हुआ वन विभाग

बुरहानपुर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर के मुताबिक, " ई-नेत्र ऐप एक ऐसा डिजिटल एप है, जो जंगल में किसी भी संदिग्ध गतिविधि जैसे पेड़ कटाई, अतिक्रमण या अवैध निर्माण की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को लाइव लोकेशन और समय के साथ भेजता है. यह ऐप सेटेलाइट तकनीक से जुड़ी हुई है, जो किसी भी हलचल को पहचानते ही डीएफओ, एसडीओ, रेंजर और डिप्टी रेंजर को अलर्ट देता है. इसके बाद वन अमला तुरंत मौके पर जाकर जांच करता है फिर संबंधित अपराध के आधार पर कार्रवाई की जाती हैं।

ई नेत्र ऐप देता है जंगल में हर गतिविधि का अलर्ट 

ऐप की मदद से की गई कार्रवाई

हाल ही में वन विभाग ने इस ऐप की मदद से एक अपराधिक गतिविधि को पकड़ा है. खकनार वन परिक्षेत्र के जंगल में पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी. लेकिन विभाग को तुरंत नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसके बाद तत्काल वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और पाइप सहित खुदाई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त कर ली।

मिलती है गति

खकनार वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन बिरला ने बताया, " जब भी ऐप द्वारा कोई संदिग्ध गतिविधि ट्रेस होती है तो अधिकारियों के मोबाइल पर घटना स्थल की सटीक लोकेशन, समय और अलर्ट मैसेज आता है. इसके बाद अधिकारी उस स्थान पर जाकर घटना की पुष्टि करते हैं. उस स्थान से फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करते हैं. इससे न सिर्फ कार्रवाई में गति मिलती है बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और दस्तावेजीकृत भी बन जाती है।"


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...