सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एचआईवी ,एड्स ,सिफीलिस और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त शिविर के संयुक्त रूप से शिविर शाहपुर के वार्ड नंबर 15 में लगाया गया था शिविर में 47 लोगों की जांच करके उनको समझाइश दी गई एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया.......

प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के आईसीटीसी सहायक संचालक अधिकारी श्री वैभव पाटिल बुरहानपुर में विजित करके रजिस्टर चेक किया गया और उपस्थित स्टाफ को समझाया गया की अधिक से अधिक गांवों में शिविर लगाया जाए है।

 बुरहानपुर जिले के एड्स और टीबी विभाग का नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी शिविर में उपस्थित हुए थे l डॉ आशुतोष जोशी के मार्गदर्शन में शाहपुर के वार्ड नंबर 15 मे एचआईवी ,एड्स ,सिफीलिस और टीबी का संयुक रूप से शिविर लगाया गया था जिसमें 47 लोगों की जांच करके उनको बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है खकनार हॉस्पिटल से आईसीटीसी एचआईवी/एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एड्स के प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है जैसे बार बार टीबी होना, रात में पसीना आना, दो या तीन माह तक लगातार शरीर में बुखार रहना, बार बार दस्त की शिकायत होना, लिंफोनॉड में सूजन आ जाना, शरीर का वजन कम हो जाना,शरीर में सुस्तीपन आ जाना आदि प्रमुख लक्षण एचआईवी के हो सकते है l 

जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर के एसटीआई/आरटीआई परामर्शदाता राजू पवार ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को जननांग में होने वाली बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है l सिसोदिया ने शिविर में उपस्थित लोगों को टीबी की बीमारी से जागरूक करके टीबी की जांच करवाने की सलाह दी गई है एवं प्रमुख लक्षणों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी है जैसे भूख न लगना ,दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी आना , वजन कम होना, खांसी के साथ खून आना, बुखार आना आदि टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते है l 

एड्स/एचआईवी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को समझाया की जिस व्यक्ति को बार बार टीबी होती है उसको टीबी की बीमारी के साथ साथ एचआईवी ,एड्स और सिफीलिस की बीमारी की जांच भी सरकारी हॉस्पिटल में आकार निःशुल्क जांच करवा लेना चाहिए l समय पर इन गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरली के डॉ जावेद शेख ने रूटीन की जांच की गई है l आईसीटीसी शाहपुर हॉस्पिटल की लैब टेक्निशियन सपना गुर्जर ने एचआईवी ,एड्स और सिफीलिस की जांच करके मरीजों को रिपोर्ट प्रदान की गई है टीबी के सैंपल नितिन ने प्राप्त किये l शाहपुर हॉस्पिटल के सेक्टर सुपरवाइजर संजय चौधरी ,विजय रावत एवं आशा कार्यकर्ता का भी सहयोग रहा है l


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...