दूरस्थ ग्राम जामठी में अर्चना चिटनिस ने किया 46 लाख की लागत से अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण.....

ग्रामीणों से संवाद करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई धरती आबा योजना का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सहजता से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि “धरती आबा” शब्द भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में लिया गया है, जो जनजातीय चेतना के प्रतीक रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनजातीय विकास कार्यक्रम आदि की विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती चिटनिस ने आयोजित शिविर का निरीक्षण भी किया और बच्चों को दुलारा।
एक बावड़ी 10 कुओं के बराबर है
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि हमारी संस्कृति में एक वृक्ष को सौ पुत्रों के बराबर माना है। परंपरागत रूप से कहा जाता है कि एक बावड़ी 10 कुओं के बराबर है, 10 बाबड़ी एक तालाब के बराबर है, 10 तालाब एक पुत्र के बराबर है और 100 पुत्र एक वृक्ष के समान है। पुत्रों की तुलना वृक्ष के साथ करना, प्रकृति की महत्ता को दर्शाता है। अगर प्रकृति संरक्षित रहेगी तो हमें अपने आप फलने-फूलने का अवसर मिलता रहेगा। वर्तमान दौर में भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान को पुनर्स्थापित करने का समय है। आज रिसाइकिलिंग और री-यूज की चर्चा की जाती है, न्यूनतम संसाधनों से बेहतर जीवनशैली की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है। अगली पीढ़ी को बेहतर धरती और वातावरण सौंपने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सचेत होना होगा।
विकास कार्यों की सौगात
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्राम मालवीर के उपग्राम जामठी में 46 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यांे का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। साथ ही 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम मालवीर के अन्य फाल्यों मंे विद्युत सप्लाय हेतु विद्युत लाईन का विस्तार करने की घोषणा की।
श्रीमती चिटनिस ने जामठी में 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 7.50 लाख की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन, 14.40 लाख की लागत से बनी शासकीय प्राथमिक शाला भवन, रामसिंह फाल्या पर घरेलू बिजली सुचारू रूप से मिलने हेतु 2 लाख रूपए की लागत से विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। रामसिंह फाल्या में विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना होने से लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों को घरेलू बिजली मुहैया हुई है। साथ ही 2 लाख रूपए की लात से गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, गुलचंदसिंह बर्ने, दीवाकर कोली, फिरोज तड़वी, गंगाराम अखाडि़या, गोपाल चौधरी, ताजू भाई, नितिन महाजन, गफ्फ्ार मंसूरी, शांतिलाल पाटिल, दिनकर महाजन, किरण पाटिल, नारायण राठौर, विजय राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment