सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अर्चना चिटनिस ने बोरगांवखुर्द पंचायत में किया 63 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण....।

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द में लगभग 63 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यां ने का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने 44 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मराठी प्राथमिक शाला भवन भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। यह शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा। इस पहल से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को गति मिलेगी और युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त आधार स्थापित होगा।

इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने संबंधितों को निर्देशित किया कि गांव में वृहद स्तर पर सघन साफ-सफाई अभियान चलाए। साथ ही ग्रामीणों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का अनुरोध करें और प्लॉस्टिक का इस्तेमाल पूर्णतः बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा कृषकों को नेशनल फ्रूड सीक्रेटिव मिशन के तहत दलहन का वितरण किया गया।

बोरगांवखुर्द पंचायत में स्वीकृत हुए 250 प्रधानमंत्री आवास

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि आज मैं यहां प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बोरगांवखुर्द पंचायत में ही 250 हितग्राहियों के मकानों की स्वीकृति लेकर आई हूं। इसी प्रकार बुरहानपुर जनपद पंचायत के क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 5704 मकानों की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक हितग्राहियों को 1 लाख 55 हजार 490 मकान निर्माण हेतु प्रदाय किए जाएंगे। इस प्रकार 5704 हितग्राहियों को कुल 88 करोड़ 69 लाख 14 हजार 960 रूपए राशि मिलेगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों को पक्का घर दिलाने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा दी गई यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्चे मकान से जल्द ही छुटकारा दिलाएगी और जरूरतमंदों के सिर पर पक्की छत होगी।

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, किया निराकरण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से जनसंवाद भी किया। ग्रामीणों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके समस्याओं, मांग और शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण की स्थिति से अवगत हुई। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पवार, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बेबीबाई महाजन, नरहरी दीक्षित, सरपंच श्रीमती श्यामाबाई सुखराम, देवीदास महाजन, देवेन्द्रसिंह ठाकुर, रूपेश लिहनकर, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, सरपंच अब्दुल शाहिद, अमोल यादव, भूरा पटेल, ईश्वर महाजन, साहेबराव शंखपाल, कैलाश महाजन, दिनेश महाजन, योगेश महाजन, दिनेश चौहान, चुड़ामन महाजन, अशोक गवली, कैलाश हरणे सहित समस्त विभागों के अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


              आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...