सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव श्री हरेंद्र सिंह सिकरवार के सेंधवा मंडी में स्थानांतर के कारण बिदाई समारोह आयोजित किया गया।

प्रदेश पत्रिका :- कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में मंडी सचिव श्री हरेंद्र सिंह सिकरवार के सेंधवा मंडी में स्थानांतर के कारण बुरहानपुर जिले की SDM एवं मंडी की भारसाधक अधिकारी की अध्यक्षता में बिदाई समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर मंडी सचिव श्री भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व मंडी सचिव एकनाथ आमोद, जयराम वानखेडे सहित मंडी के समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं व्यापारीगण के साथ-साथ उन्नत सील किसान श्री शिवकुमार सिंह कुशवाहा जी उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी देते हुए ।

कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि श्री हरेंद्र सिंह सिकरवार जी के सेंधवा मंडी में स्थानांतरण होने के उपलक्ष में शानदार विदाई कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर बुरहानपुर शहर की अनुविभागीय अधिकारी लेडी सिंघम श्रीमती पल्लवी पुराणिक ने कहा कि प्रत्येक सरकारी अधिकारी कर्मचारी के जीवन में स्थानांतरण का समय आता है एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है प्रशासनिक व्यवस्था है लेकिन जो भी अधिकारी जहां भी जाए आए अपनी अमित छाप छोड़ जाता है जैसे कि सिकरवार जी ने किया है उन्होंने अपने प्रशासनिक क्षमता से मंडी की सारी व्यवस्थाओं को बहुत शानदार रूप से सफल संचालन किया है। 


मंडी सचिव श्री सोलंकी जी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि सिकरवार साहब बहुत शानदार व्यक्तित्व के मालिक है और अपने प्रशासनिक क्षमता के चलते उन्होंने तो टुकैठड़ मंडी में 3: 50 करोड़ का अतिक्रमण हटाया है जो वर्षों से कब्जा था उसे कब्जे को मंडी के कब्जे में लिया गया वे जहां जहां भी रहे उन्होंने हमेशा मंडी हित में कार्य किया मंडी में जो भी अतिक्रमण था उसे हटाया उनकी कार्यशैली बहुत शानदार रही प्रत्येक कर्मचारी ,व्यापारी, किसान karmchari, सभी से मिलनसरिता से चर्चा कर समस्याओं का समाधान करते थे ।
इस अवसर पर पूर्व मंडी सचिव श्री एकनाथ आमोद जी, जय राम वानखेड़े जी मंडी के लेखपाल जय रामटेक, सुनील पाटिल, श्रीकांत गंगराड़े, मनीष गंगराड़े कमलेश चौधरी मिलिंद महाजन कुणाल पाटील के साथ-साथ अनाज केला सब्जी मंडी के व्यापारी उपस्थित थे सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

              आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...