सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में चलाया गया विशेष अभियान।



बुरहानपुर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

अवैध मादक पदार्थों (गांजा) विक्रय करने वाले के विरुद्ध थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर ने की गई कार्यवाही ।


अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिह कनेश एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील ,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति ने अपने खेत में अवैध मादक पदार्थों (गांजा) के पौधे लगाए हुए हैं 

सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारी को सूचना से अवगत कराकर टीम द्वारा ग्राम खारी संदिग्ध के खेत पर दबिश की कार्यवाही की दबिश के दौरान आरोपी को पकड़ा उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम *रूपा पिता मखराम चौहान जाति बंजारा उम्र 55 साल निवासी खारी* का होना बताया। आरोपी से उसके खेत में अवैध मादक पदार्थ गाँजा के पौधे लगाने के संबंध में दस्तावेज़ पूछते कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी के कब्जे से 04 अवैध मादक पदार्थ गाँजे के हरे पौधे वजनी करीबन 20 किलो कीमती 20000 रुपए के जप्त कर थाना शाहपुर पर अपराध क्रमांक 401/2025 धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय करने वालो के विरुध्द निरंतर कार्यवाही जारी है।


रूपा पिता मखराम चौहान जाति बंजारा उम्र 55 साल निवासी खारी थाना शाहपुर 



सराहनीय कार्य

थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा उनि अजयसिह चौहान, सउनि महेन्द्र पाटीदार, प्रआर. 319 गणेश पाटिल, प्रआर. 189 मनोज मोरे, आर.503 अक्षय पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


  आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...