pub-4032623511138817 नेपा लिमिटेड चिकित्सालय में महिलाओं हेतु निःशुल्क ओ.पी.डी. शिविर का आयोजन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा लिमिटेड चिकित्सालय में महिलाओं हेतु निःशुल्क ओ.पी.डी. शिविर का आयोजन

प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता पुरवार द्वारा परामर्श प्रदान किया गया।

प्रदेश पत्रिका :- नेपा लिमिटेड चिकित्सालय में शनिवार को महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए निःशुल्क ओ.पी.डी. शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं को प्रसूति एवं स्त्री रोगों से संबंधित निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता पुरवार द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं निदान किया गया। साथ ही, नगर पालिका परिषद, नेपानगर के सौजन्य से आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र महिलाओं के लिए कार्ड पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार झंझडीवाल ने बताया नेपा लिमिटेड द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवा मूलक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु किया जाता है।

इस दौरान सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मसूद मशरूवाला, डॉक्टर राजश्री मोरे, स्टाफ नर्स हैरिसन भंडारे, क्रिस्टीना भंडारे, मेट्रन रेमो फ्रांसिस, ड्रेसर नारायण पारवे, फार्मासिस्ट प्रमोद पाटिल सहित समस्त चिकित्सकीय स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


              आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...