सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद के निर्देश पर प्रभावित खेतों में प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील - युवा शक्ति गजेंद्र पाटील ने किसान भाईयों को दिलाया विश्वास जल्द मिलेगा मुआवजा

 बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम संग्रामपुर, रायसेना में आंधी - तूफान से केला फसले जमींदोज

 

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर शुक्रवार रात बुरहानपुर विधानसभा के ग्रामसंग्रामपुर,रायसेना में आंधी - तूफान से खेतो में किसानों की केला फसल जमींदोज हो गई।इसकी जानकारी खंडवा के लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील को मिलते ही उनके द्वारा जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह से फोन पर बात कर सर्वे दल गठित करने हेतु निर्देशित किया गया था।
शनिवार को भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील प्रभावित खेतों में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि सांसद श्री पाटील के निर्देश पर सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है। सर्वे पूर्ण होने के बाद किसान भाइयों को मुआवजा राशि दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्राकृतिक आपदा से किसानो की फसलों को नुकसान हो रहा है। गत माह भी आंधी तूफान और बारिश से कई ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसले बर्बाद हुई थी तब सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रभावित खेतो का दौरा कर किसानों से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। सांसद ने किसान भाइयों को विश्वास दिलाया है कि जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू हो इसके लिए मेरे द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस योजना का लाभ किसान भाइयों को जल्द मिलेगा।

 फसलों के निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के साथ फोफनार मंडल अध्यक्ष श्री नितिन महाजन, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील वाघे, श्री गंभीर राठौर, श्री नकुल पंडित, श्री उमेश सातारकर सरपंच श्री मुकेश बोडडे, श्री शिवाजी पाटील, श्री कैलाश पाटिल, श्री विनोद राठौर,श्री दिलीप राठोर, श्री मंगेश जाधव तहसीलदार श्री गोविंद सिंग रावत,आरआई श्री बामनिया , पटवारी श्री संजय गुप्ता सहित क्षेत्रीय किसान भाई आदि मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...