pub-4032623511138817 इंटीग्रेटेड हेल्थ शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फोफनार में आयोजित किया गया.....। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंटीग्रेटेड हेल्थ शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फोफनार में आयोजित किया गया.....।

प्रदेश पत्रिका :- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार इंटीग्रेटेड हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया l बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लीलाधर फूंकवाल के आदेश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर हॉस्पिटल के सीबीएमओ डॉ अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फोफनार में शिविर लगाया गया था l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी/एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है l

 एचआईवी और एड्स के प्रमुख लक्षण होते है जैसे - बार टीबी होना,रात के समय तेज बुखार आना, वजन नहीं बढ़ना,शरीर में थकावट सा महसूस होना, बोलने में परेशानी होना तुतलापन बोलना, गले में सूजन होना, लिंफोनॉड में सूजन होना आदि प्रकार के ये लक्षण किसी भी व्यक्ति को दिखाए देते है तो आईसीटीसी केंद्र शाहपुर में आकर निशुल्क एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपटाइटिस, सिफीलिस की जांच करवा सकते है परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को समझाइश दी है की साल में एक या दो बार इन गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच करवा लेना चाहिए l ताकि इन गंभीर बीमारियों का समय पर जल्दी से पता लग जाए तो पीड़ित व्यक्ति को समय पर ईलाज मिल जाएगा l बहुत सारे लोगों के मन में ये भ्रांतियां होती है ।

एचआईवी बीमारियों की जांच करवाएं है तो हम को एचआईवी होगा करके वे लोग पहले से ही डर जाते है हम लोगों को क्यों जांच करवाए हम तो अच्छे है किसी भी बिमारी की अगर समय रहते जांच नहीं करवाएंगे तो व्यक्ति को पता कैसा चलेगा की मेरे शरीर में ये बीमारी है एचआईवी का वायरस मौजूद है अगर एचआईवी का वायरस शरीर में आ गया तो शरीर को कमजोर बना देता है और व्यक्ति की इम्युनिटी पॉवर को कम कर देता है इसलिए समय से पहले जांच करवा लेना चाहिए l जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर में आरटी सेंटर से एचआईवी/एड्स की दवाई पीड़ित को निःशुल्क प्रदान की जाती हैl

जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर से एसटीआई परामर्शदाता राजू पावर ने उपस्थित लोगों को एसटीआई/आरटीआई यौन संचार रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई जैसे महिलाओं में सफेद पानी की शिकायत होना,पेशाब में जलन होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, गुप्तांग में छाले होना,फोड़े फुंसियां होना,अनियमित माहवारी का होना ,पुरुषों में पेशाब में जलन होना , गुप्तांगों में छाले होना, मूत्र मार्ग से मवाद निकलना, गुर्दा मार्ग से रक्त स्राव होना,आदि अगर ये लक्षण किसी व्यक्ति को दिखाए देते है तो जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर में जाकर निशुल्क उपचार कराया जा सकता है। 

शाहपुर हॉस्पिटल से आईसीटीसी लैब टेक्निशियन सपना गुर्जर ने सैंपल प्राप्त किए एवं जांच की गई l सेक्टर सुपरवाइजर आसिफ पिंजारीं ने उपस्थित लोगों की रूटीन की जांच की गई एवं लोगों को एचआईवी, एड्स और सिफीलिस के लिए लोगों को जागरूक किया गया l अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति बुरहानपुर से प्रोग्राम मैनेजर गौतम अटकड़े का भी शिविर में सहयोग रहा है आसपास गांव की आशा कार्यकर्ता लोगों को शिविर में लाकर उनको जांच करवाने के लिए प्रेरित किया है।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...