सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा लिमिटेड में सीपीआर जागरूकता सत्र का आयोजन - आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक जानकारी हेतु विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव ...

प्रदेश पत्रिका :- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन स्थित केंद्रीय सम्मेलन कक्ष में बुधवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत आयोजित किया गया।

सत्र में जमशेदपुर के ख्यात चिकित्सक डॉ. गुरजीत सिंह ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर हृदयाघात, गैस्ट्रिक समस्या और छाती के सामान्य दर्द के बीच अंतर को स्पष्ट रूप से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार किस प्रकार जीवन रक्षा में निर्णायक सिद्ध हो सकता है। प्रतिभागी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रश्नों के उन्होंने सटीक एवं संतोषजनक उत्तर दिए, जिससे सत्र अत्यंत प्रभावशाली रहा।

इसके बाद नेपा लिमिटेड अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मसूद मशरूवाला ने सीपीआर की व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सांस रुकने, हृदय गति थमने, अचानक बेहोशी या डूबने जैसी परिस्थितियों में सीपीआर देना अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने उपस्थितजनों को सीपीआर के सही तरीके, सावधानियों और समय की महत्ता की जानकारी दी।

प्रशिक्षण सत्र के अंत में निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों में आपात स्थिति से निपटने की जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास बताया।

कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार ने किया। इस दौरान प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख, प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालू, प्रबंधक वित्त एवं आईटी संजीव कानडे, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक अनुरक्षण विजय चौधरी, उप प्रबंधक वित्त एवं लेखा सीएन वर्मा, उप प्रबंधक सतर्कता विजेंद्र चौधरी, सहायक प्रबंधक पावर हाउस अनिल करोले, डीपी मिश्रा, एपी शुक्ला, दीपक सिंह ठाकुर, आशुतोष मिश्रा, सुनील राव, युवराज मोदी, देवेंद्र कुमार पांडेय, मिलिंद किरेंगे, देवीदास लोखंडे, रमेश तायड़े, सुरेश रघुवंशी, आदित्य तिवारी, गणेश दीक्षित, प्रतीक गणेचर, संदीप माले, मीत भट्ट सहित कई अफसर कर्मी मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...