Skip to main content

आजादी का अमृत महोत्सव पार्टी नेता एक छत के नीचे प्रबुद्धजन सम्मेलन में अमृत पर्व प्रभारी ने रखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का पक्ष ।

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर में आजादी का अमृत काल को उभरते भारत की संरचना निरूपित कर अमृतपर्व प्रभारी विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है उन्होंनें सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल.सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मे प्रबुद्धजन सम्मेलन अपने विचार रखे।

श्री शर्मा ने कहा कि 11 करोड़ घरों में नल,जल योजना के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था की। एफील टॉवर से भी उंचा पुल चिनाब नदी पर बनाया। जम्मू से आगे ट्रेनें नहीं जाती थी आज श्रीनगर और उसके आगे ट्रेक बढ़ाने का काम सरकार रही है। विकास की नई गाथा लिखने का काम मोदी जी की सरकार कर रही है। दिल्ली से पैसा किसी हितग्राही के खाते में डाला जाता है तो उसे पूरा पैसा मिलता है। राज्य सरकारों का पैसा 55 करोड़ जन धन खातों में सीधा पहुंच रहा है। जनप्रतिनिधियों के कामों का आकलन जनता, समाज, मोंगिया करती है। मोदी जी ने अपने कार्यकाल के तीसरे चरण में देश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है।


पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने सेवा के ग्यारह साल पर विचार रखेऋ उन्होंने पीएम आवास के लिए स्वीकृत 5407 मकानों पर खुशी प्रकट उसे बड़ी उपलब्धि बताया । आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर किसान उत्थान,आत्म निर्भर महिला ,देश भविष्य का आज का युवा,समाज के स्तंभ बुजुर्ग,श्रमिकों के साथ साथ हर वर्ग का उत्थान व अधोसंरचना विकास को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत . जन आरोग्य, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,पीएम जन धन,मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी, स्व सहायता समूह, स्वरोजगार योजना जैसी कई जनहितैषी योजनाएं मोदी जी के कार्यकाल मे चल रही है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास विश्व पटल पर प्रतीक बनकर उभरा है।

उन्होंने सशक्त समाज के निर्माण में कार्यों में निपुण बंधुओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। अनुभवी,समृद्ध सोच के धनी वर्ग से आग्रह कर समाज सेवा और देश उत्थान के इस महाभियान में सहभागी होकर प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए काम करने पर जोर दिया ।

पूर्व निमाड़ सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने प्रधानमंत्री मोदी के अद्भुत कामों की प्रशंसा कर बीते ग्यारह सालों ने देश की प्रगति एवं जीडीपी के बढऩे राम मंदिर निर्माण ए धारा 370 का हटना दर्शाता है काम की ललक और किए वादे पूरा करने में मोदी जैसा और कोई नहीं है।

जिला अध्यक्ष मनोज माने ने अमृत काल के इस महोत्सव पर अपने विचार रखते हुए गौरव शाली दिनों को याद कर प्रधानमंत्री के ग्यारह साल पूरे होने ओर मोदी के 2047 तक भारत कैसे विकसित राष्ट्र बने इस पर निचे से लेकर ऊपर तक के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि विकसित भारत का संकल्प लेकर चलने वाली सरकार 11 साल से चल रही है। देश लगातार प्रगति कर रहा है। आज ही 5704 मकान स्वीकृत हुए। खकनार ब्लॉक को 2791 समान स्वीकृत हुए। ग्रामीण क्षेत्र में स्वीकृति मिली है। 112 करोड़ रूपए इसके लिए आगे आएगा। 400 चरखे और 80 लूस भी बुरहानपुर को मिलेगे। सीएम ने भारत सरकार को प्रोजेक्ट भेजा है। साधी का उत्पादन होगा। प्रकृति और प्रगति दोनों को साथ साथ संभाला जा सकता है।


उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी राकेश पुर्वे ने देते हु ये बताया कि इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में नेपानगर विधायक सुश्री मंजु दादू ,महापौर माधुरी अतुल पटेल,विधायक सुमित्रा कास्देकर ,भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन,सुभान सिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील,नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधी वीरेंद्र तिवारी,खकनार जनपद उपाध्यक्ष आरती चौकसे सहित विभिन्न वगो,क्षेत्रो से गणमान्यजन,पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 


Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...