सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमेरिका लगातार भारत को धौंस दिखा रहा है। वो भारत और भारतवासियों को अपमानित करने से बाज नहीं आ रहा।

भारत और भारतीयों के सम्मान को गहरी ठेस पहुंची, लेकिन नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह खामोश रहे।

ताजा मामला अमेरिका के एयरपोर्ट का है, जहां👇

  • एक भारतीय छात्र को जमीन पर पटका गया
  • किसी अपराधी की तरह हाथ-पैर बांधे गए
  • आत्मसम्मान को जूतों के नीचे रौंदा गया
  • और फिर भारत वापस भेज दिया गया

ये पहली बार नहीं है...👇

  • इससे पहले अमेरिका ने 600 से ज्यादा भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर देश वापस भेजा था, उनके सम्मान को कुचला था-लेकिन मोदी खामोश रहे।
  • भारत की जमीन पर अमेरिकी सेना का हवाई जहाज उतारा गया, हमारी सुरक्षा और संप्रभुता को ललकारा गया- लेकिन मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को सामने बैठाकर टैरिफ ठोंकने की धमकी दी मोदी खिलखिलाकर हंसते रहे।
  • ट्रंप 12 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत को व्यापार के लिए धमकाकर सीजफायर करवाया है- मोदी चूं तक नहीं कर पा रहे।

यह वीडियो भी जरूर देखें 👇


ये नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक विफलता है, उनकी विदेश नीति की नाकामी है- जिसका खामियाजा पूरा देश और देशवासी भुगत रहे हैं।

देश का अपमान हो रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी खोखले PR और प्रचार के पीछे अपनी छवि बचाने में लगे हैं- न कोई जवाबदेही न कोई जिम्मेदारी।

इसलिए आज पूरा देश पूछ रहा है👇

देश के अपमान पर नरेंद्र मोदी खामोश क्यों हैं?

आखिर मोदी को किस बात का डर है?

ये किस बात का डंका बज रहा है?


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ