सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षित 13 प्रतिशत होल्ड पदों को मुक्त कर 27 प्रतिशत आरक्षण पुनः प्रदान करने बाबत ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश पत्रिका:- मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रदीप पटेल संभागीय अध्यक्ष डॉ ज्योति जुनगरे ने बताया कि प्रांतीय आव्हन पर आज माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर जबलपुर के प्रतिनिधि एसडीएम शिवांगी सिंह को ज्ञापन सौपा गया। अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने अवगत कराया कि मध्य प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा पिछड़े वर्गों के लिए जारी 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है जिनमें से 13% पदों को होल्ड कर रोक दिया गया है। जिसके कारण हजारों पिछड़े वर्ग के छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा वह ओवर ऐज होने की श्रेणी में आ गए हैं।


  माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी 27 प्रतिशत आरक्षण पर किसी भी तरह की रोक से इनकार किया है। माननीय उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश में भी आरक्षण विरोधियों ने अनावश्यक रूप से याचिकाएं दाखिल कर आरक्षण प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया है , जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया है। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा समस्त याचिकाओं को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अंतरित कर दिया गया है। 

पिछड़े वर्ग के हितों के संरक्षण के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध है कि होल्ड किए गए 13% पदों को मुक्त कर 27 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू करने का कष्ट करें। इस दौरान अपाक्स के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल संभागीय अध्यक्ष डाॅ ज्योति जुनगरे,संरक्षक सुख‌राम विश्वकर्मा, सचिव रामबाबू विश्वकर्मा,पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष मूलचंद जी कर्मचारी कांग्रेस के प्रवीण सोनी,नगर निगम विभागीय अध्यक्ष दिलीप सेन एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...