सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को हराभरा करने और शहर भर में लगाएं जाएंगे 5100 पौधे, CM ने जनता से की ये खास अपील

 


मुख्यमंत्री ने भोपाल को हरा-भरा बनाने के लिए शहर भर में 5100 पौधे लगाने की घोषणा की है. इसके साथ ही, उन्होंने जनता से पौधरोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की खास अपील की है.

यह पहल राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया है कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें ताकि वे विकसित हो सकें.

इस अभियान में जनभागीदारी से भोपाल में हरियाली का स्तर बढ़ेगा और शहर का वातावरण अधिक स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा.  

जिसको लेकर भोपाल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शामिल होकर सीएम मोहन ने पौधारोपण की शुरुआत की। साथ ही जनता से इस नेक काम में हिस्सा लेने की अपिल करते हुए भोपाल को स्वस्छ और हराभरा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय मौजूद रहे। 

सिर्फ पौधा रोपें नहीं उसकी देखभाल भी करें

सीएम ने पौधारोपण करते हुए लोगों से अपील की वो सिर्फ पौधा रोपें नहीं बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सबसे अधिक वन संपदा मध्य प्रदेश में है। हमसे कई गलतियां हुई हैं इसलिए हमको बड़े स्तर पर पौधारोपण करना है। आर्थिक समृद्धि के साथ वन संपदा में भी समृद्धि होना चाहिए। रक्षाबंधन में भी पौधों को राखी बांधने की हमारी परंपरा है।

CM मोहन ने बेलपत्र का पौधा लगाया

बता दें कि भोपाल नगर निगम और इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय के सहयोग से शहरभर में 5100 पौधे लगाएं जाएंगे। जिसमे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में 4000 और भोपाल के 85 वार्डों के प्रमुख स्थलों पर 1100 पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में बेलपत्र का पौधा लगाया।

आप देख रहे हैं 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...