सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर में धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान -9 करोड़ की लागत से विकसित हुआ मोहना संगम मंदिर 17 महीने में बदल गई तस्वीर......

प्रदेश पत्रिका :- खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से सूर्यपुत्र मां ताप्ती नदी का मोहना संगम धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो गया है। 17 महीने में धार्मिक स्थल की तस्वीर ऐसी बदली की अब भव्य और आकर्षक स्वरूप ले लिया है। प्राचीन मोहना संगम मंदिर को संगमेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है,लगभग 9 करोड़ की लागत से यहां मंदिर का जीर्णोद्धार, घाट, हॉल,पार्किंग, गार्डन, आकर्षक प्रवेश द्वार,शौचालय का निर्माण हो गया है पेयजल के लिए वाटर कूलर,बैठने के लिये बैंच भी लग गये हैं, पहुंच मार्ग भी जल्द बन जायेगा। शुक्रवार को सांसद ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


- विकास का वादा ज्ञानेश्वर दादा

- सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

- सांसद ने कहा जो कहा वह किया यह है भाजपा सरकार

नदी में चलेंगी बोट, पार्क में लगेंगे झूले

सांसद श्री पाटील ने बताया की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार धार्मिक पर्यटन स्थलो का विकास कर रही है। प्रथम चरण में मोहना संगम में कई कार्य किए गये द्वितीय चरण में शेष विकास कार्य भी कराए जाएंगे इसकी कार्य योजना बनाकर भेज रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए ताप्ती नदी में बोटिंग शुरू करना, पार्क में बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, जैसे कि फिसलने वाली पट्टी आदि लगाए जाएंगे घाट का और विस्तार होगा। यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार किया जायेगा।




संसदीय क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों को भी करेंगे विकसित 

सांसद पाटील ने कहा कि नागझिरी घाट पर स्थित प्राचीन श्रीराम झरोखा मंदिर को भी धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। मंदिर का जीर्णोद्धार, घाटों का निर्माण , पहुंच मार्ग,सौंदर्यीकरण आदि किया जाएगा। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी है।आस्था और विरासत से जुड़े धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण भाजपा सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। 

अधिकारियों को लगाई फटकार

मोहना संगम के पहुंच मार्ग की धीमी गति को लेकर सांसद श्री पाटील ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा समय सीमा में कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन लोक निर्माण द्वारा बनाई जा रही सड़क का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। सावन मास लग गया है, रोड़ नहीं बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओ-पर्यटकों को दिक्कत हो रही है। सांसद ने कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए और दो टूक कहां की जल्द निर्माण पुरा नही हुआ तो संबंधित ठेकेदार पर भी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 यह रहे उपस्थित

 इस दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गजानन महाजन, पुूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने,पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, मध्य प्रदेश पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे,श्री राजीव जोशी,श्री मनोज तारवाला, मंदिर ट्रस्ट के श्री दिनकर पाटील,श्री किशोर शाह,श्री मनोज टंडन, भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील, श्री आदित्य प्रजापति, इंजीनियर श्री प्रवीण चौकसे, श्री नाना भाऊ, श्री जय पाटील, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री महेंद्र कांबले, डॉ दीपक वाभले,एमआईसी चैयरमैन व पार्षद श्री भरत इंगले, श्री नितेश दलाल, श्री महेंद्र इंगले, श्री भरत भोसले, श्री राजेश महाजन,श्री सुमित वारुडे,पर्यटन विभाग ,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...