pub-4032623511138817 निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु अर्चना चिटनिस ने अधिकरियों और किसानों-ग्रामीणों के साथ किया निरीक्षण, ईच्छापुर में अंडरब्रिज होगा निर्माण.… सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु अर्चना चिटनिस ने अधिकरियों और किसानों-ग्रामीणों के साथ किया निरीक्षण, ईच्छापुर में अंडरब्रिज होगा निर्माण.…

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के ग्राम ईच्छापुर एवं ग्राम दापोरा क्षेत्र के किसानों-ग्रामीणों की आवागमन को लेकर आ रही परेशानियों के समाधान हेतु किसानों-ग्रामीणों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक शिवाजी पवार, परियोजना सहायक अशोक उपाध्याय, इंजीनियर किशोर व्यास सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
ग्रामीणों ने बताया कि इंदौर से मुक्ताईनगर तक फोरलेन मार्ग का कार्य निर्माणाधीन है। इस मार्ग पर ईच्छापुर के समीप दो पुलिया की नितांत आवश्यकता है। जबकि ग्राम के समीप मात्र एक ही वह भी छोटी पुलिया का निर्माण किया जा रहा था। इस छोटी पुलिया निर्माण होने से सभी किसानों-ग्रामीणों को काफी असुविधा होती। क्योंकि गांव से बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, यात्री वाहन सहित आवागमन नहीं हो सकता था। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समाधान हेतु विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस को अवगत कराया गया। जिसके बाद श्रीमती चिटनिस ने मौका स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को अंडर ब्रिज निर्माण हेतु तुरंत प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया था।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ईच्छापुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग के बाद आवागमन में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। ग्राम के समीप मौका स्थल का अधिकारियों, ग्रामीणों एवं किसानों के साथ निरीक्षण कर यहां अंडरब्रिज निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। प्रस्ताव बनकर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा साढ़े 7 मीटर बाय साढ़े 5 मीटर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 3 करोड़ रूपए होगी। विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर दिल्ली भेज दिया गया है, अतिशीघ्र स्वीकृति दिलाई जाएगी।

दापोरा के समीप होगा फोरलेन तक पहुंच मार्ग का निर्माण

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों, ग्रामीणों और किसानों के साथ ग्राम दापोरा के समीप भी उक्त फोरलेन निर्माणाधीन मार्ग से किसानों-ग्रामीणों की आवागमन को लेकर आ रही परेशानियों के समाधान के लिए मौका स्थल निरीक्षण किया। कृषकों एवं ग्रामीणों की आगवामन में तत्काल सुविधा सहायता हेतु मोट्रेबल सड़क का निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही यह पक्का मार्ग निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए निर्देश प्रदान किए। जिससे किसान अपने खेतों तक सुविधा से आवागमन कर सके।

इस दौरान शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, गणेश महाजन, सोनाजी पवार, राजू पाटिल, अमोल पाटिल, स्वप्निल पाटिल, संदीप पाटिल, दशरथ चौहान, अप्पा माली, मयूर पाटिल, पवन पवार, विवेकानंद पवार, संतोष चौहान, वामन माली, संजय चौधरी, सुधाकर चौधरी, योगेश पवार, दुर्गेश पवार, किशोर निंभारकर, सुभाष हवेलीवाले, वामन पवार, कृष्णकांत तायड़े एवं विजय चौधरी मौजूद थे।

        

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...