सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से मिलेंगी एक और सौगात- काचीगुड़ा भगत की कोठी ट्रेन का बुरहानपुर मैं होगा स्टॉपेज प्रयास तेज..

राजस्थानी और मुस्लिम समाजजनों के आग्रह पर सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की बात - जोधपुर राजस्थान से हैदराबाद तक मिलेंगी रेल कनेक्टिविटी

प्रदेश पत्रिका :-  नई ट्रेन काचीगुड़ा भगत की कोठी ट्रेन क्रमांक17605/06 का बुरहानपुर स्टेशन पर स्टॉपेज हो इसके लिए खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सांसद श्री पाटील ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर चर्चा कर पत्र भी प्रेषित किया हैं। केंद्रीय रेल मंत्री ने विश्वास दिलाया की उपरोक्त मांग पर जल्द ही निर्णय लेकर यह सौगात दी जाएगी।

 तीर्थ यात्रियों के लिए होंगी सुविधा

सांसद द्वारा प्रेषित पत्र में कहा कि यह अत्याधिक हर्ष का क्षण है की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी आपके द्वारा काचीगुड़ा भगत की कोठी ट्रेन संख्या 17605/06 (प्रतिदिन) नई ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है पूरे तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान के शहरों में हर्ष व्यक्त करने के समाचार आ रहे हैं। मेरे संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर जिले में बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज यहां निवासरत है इसके साथ ही 50% मुस्लिम समाज की जनसंख्या भी है। राजस्थानी एवं मुस्लिम समाज के सगे संबंधी राजस्थान और हैदराबाद में निवास करते है। इनका राजस्थान राज्य में तीर्थ यात्राओ एवं अजमेर ख्वाजा मोइनु‌द्दीन की चिश्ती की दरगाह आना जाना रहता है। इनकी सुविधा के लिए 19 जुलाई से प्रारंभ की जा रही काचीगुड़ा भगत की कोठी प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज बुरहानपुर स्टेशन पर भी जारी करना अत्यंत आवश्यक है। 

 मार्जिन समय भी पर्याप्त हैं।

यह ट्रेन बुरहानपुर के स्टेशन के पूर्व के स्टेशनों के बीच मार्जिन समय लेकर चलेंगी, मलकापुर से बुरहानपुर उपरोक्त टाइम टेबल में 4 घंटे का समय दिया गया है जबकि अन्य ट्रेनें मलकापुर से बुरहानपुर ढाई से 3 घंटे में बुरहानपुर पहुंच जाती है मलकापुर से बुरहानपुर के बीच में एक घंटा अतिरिक्त मार्जिन समय है। बुरहानपुर स्टेशन पर मात्र 2 मिनट का ठहराव से पूरे जिले की जनता को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही रेलवे को बुरहानपुर स्टेशन से बड़े राजस्व की प्राप्ति भी होगी। अनुरोध है कि बुरहानपुर स्टेशन पर भी काचीगुड़ा भगत की कोठी ट्रेन का स्टॉपेज जारी करने का परिपत्र शीघ्रातिशीघ्र जारी किया जाये।

19 जुलाई से शुरू हो रही नई ट्रेन

यह नई ट्रेन 19 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है इसका स्टॉपेज खंडवा में मिल गया है। बुरहानपुर में भी जल्द स्टॉपेज मिलेगा । प्रतिदिन अप/डाउन में चलने वाली ट्रेन काचीगुड़ा - नांदेड - पूर्णा - वाशिम -अकोला - खंडवा - इटारसी - भोपाल - उज्जैन -रतलाम - चित्तौड़गढ़ - भीलवाड़ा - नसीराबाद -अजमेर - ब्यावर - पाली मारवाड़ – जोधपुर तक रहेंगी।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...