सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने लोकसभा में रखी मांग - बुरहानपुर जिले में इथेनॉल उत्पादन उद्योग हो स्थापित - क्षेत्रीय किसानों को होगा लाभ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे- विकास का वादा ज्ञानेश्वर पाटिल....

प्रदेश पत्रिका :-  खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने लोकसभा में नियम 377 के तहत बुरहानपुर जिले में गन्ने के कचरे से इथेनॉल उत्पादन उद्योग स्थापित करने की मांग रखी। इस मांग का उद्देश्य गन्ने के कचरे का सदुपयोग करना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। 

बुरहानपुर जिले में अधिक मात्रा में होता है गन्ने का उत्पादन 

सांसद श्री पाटील ने सदन के माध्यम से बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर जिले में किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में गन्ने का उत्पादन किया जाता है। गन्ने के कचरे से इथेनॉल उत्पादन के लिए सरकार एक उद्योग स्थापित करती है तो यह मेरे क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात होंगी साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इथेनॉल एक नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत है,जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है। गन्ने के कचरे से इथेनॉल का उत्पादन एक लाभदायक व्यवसाय है जो ना केवल चीनी उद्योग को विविधता प्रदान करता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। बुरहानपुर जिला एक प्रमुख चीनी उत्पादक है और मुझे विश्वास है कि इथेनॉल उद्योग की स्थापना से मेरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेंगी साथ ही गन्ने के कचरे का बेहतर उपयोग होकर अपशिष्ट कम होगा। 

हमारी सरकार दे रही है बढ़ावा

सांसद ने बताया कि इथेनॉल एक स्वच्छ ईंधन है जो प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दे रही है और उद्योग के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध है। अतः सदन के माध्यम से अनुरोध है कि बुरहानपुर जिले में इथेनॉल उद्योग की स्थापना की जाए।

जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होंगी 

इस उद्योग की स्थापना से रोजगार के अवसर बढेगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

इथेनॉल एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद करता है। इस उद्योग से पर्यावरण को लाभ होगा वही किसानों और स्थानीय उद्योगों के लिए भी फायदेमंद होगा।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...