सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लालबाग स्कूल में हुआ कॉपी-किताब और बैग का वितरण - स्कूल सामग्री पाकर बच्चे हुए आनंदित.….

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर लालबाग सहयोग समिति द्वारा लालबाग स्कूल में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत बच्चों को मुफ्त में कॉपी, किताबें और स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग प्रदान करना था। बच्चों को नई कॉपियां, किताबें, पेन-पेंसिल और सुंदर स्कूल बैग मिलने पर उनके चेहरों पर मुस्कान छलक उठी। कई बच्चों ने पहली बार इतने व्यवस्थित ढंग से स्कूल सामग्री पाई।

इस अवसर पर समिति के सदस्य विनोद कुलथे,अजय रायकवार, पवन जाधव ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि – “आपका भविष्य उज्जवल तभी बनेगा, जब आप शिक्षा को अपना हथियार बनाएंगे।”

रितेश बाविस्कर ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम सिर्फ कॉपी-किताब वितरण का नहीं है, बल्कि यह एक नया सफर शुरू करने का प्रतीक है। किताबें केवल पन्नों का ढेर नहीं होतीं, ये सपनों को उड़ान देने का जरिया होती हैं।

वहीं बच्चों को शायरी अंदाज में कहा कि  

"किताबों से करो दोस्ती, यह सबसे सच्चा साथ निभाती हैं।

कलम को बनाओ हथियार, यही तुम्हें ऊँचाइयों तक ले जाती हैं।"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालबाग एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुखलाल महाजन उपस्थित रहे। वितरण के अवसर पर उन्होंने कहा —

"हमारा लक्ष्य सिर्फ किताबें देना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना है। शिक्षा से ही समाज का निर्माण होता है और हम सभी को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।" वहीं उन्होंने लालबाग सहयोग समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो पूर्व छात्र इस स्कूल से पढ़कर बड़े हुए है वहीं पूर्व छात्र स्कूल के कार्यक्रम में अतिथि बनकर आए । यह पल स्कूल के साथ साथ सभी पूर्व छात्रों के लिए गौरांवित करने वाला पल है।

विद्यालय प्राचार्य यादव पाटिल सर ने समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि – “समाज के सहयोग से ही शिक्षा की यह मशाल हर घर तक पहुँचेगी। आज बच्चों में जो उत्साह देखा गया, वह अभूतपूर्व है।” 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बिस्किट,चॉकलेट दी गई। जिससे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर शाला परिवार के शिक्षक जितेंद्र जांगड़े,अतुल चवरे,सुनील ओझा,संतोष तारे,एव समस्त शिक्षक शिक्षिका,एव स्टॉफ उपस्थित रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...