नेपानगर को हराभरा बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभिनव पहल - "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा...
प्रदेश पत्रिका :- नेपानगर को हराभरा बनाने के लिए सतत् रूप से कार्य कर रहा है। जिले में राजस्व विभागों के समन्वय से एवं नगर पालिका से सघन बीजारोपण कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भवानी नगर की पहाड़ियों में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों ने पलाश के 15 हजार बीजों का रोपण किया।
विदित है कि, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बीजारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। एवं अनुविभागीय अधिकारी भगीरथ वाखला के मार्गदर्शन में नेपानगर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर पर्यावरण संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है।
शनिवार को आयोजित बीजारोपण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान एवं नायब तहसीलदार आई एस ईगु सिंह गनावा सहित अन्य शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा सहयोग किया गया।
Comments
Post a Comment