pub-4032623511138817 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जसोंदी में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 60 लोगों की जांच की गई है........ सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जसोंदी में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 60 लोगों की जांच की गई है........

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर जिले के सीएमएचओ डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा जी के आदेश अनुसार एवं शाहपुर अस्पताल के सीबीएमओ डॉ अरूण सिंह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय शिविर का आयोजन किया गया था ।

 टीबी विभाग बुरहानपुर से नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी की उपस्थित में लोगों को टीबी के प्रमुख कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है शिविर में 60 लोगों की मशीन एक्सरे से एक्सरे टेक्निशियन सागर गहलोत ने टीबी की जांच की गई है l साइटीबी और नॉट टीबी की जांच की गई है शिविर में टीबी टीमेंट सुपरवाइजर राजू राठौड़ ने टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी है अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते है तो टीबी की जांच सरकारी अस्पताल में जाकर निशुल्क जांच करवा लेना चाहिए ताकि अगर किसी व्यक्ति को टीबी के बीमारी निकल जाए l तो उस व्यक्ति को समय पर दवाई चालू कर सके l 

टीबी के प्रमुख लक्षण - भूख न लगना ,दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी आना, वजन कम होना, खांसी के साथ खून आना, बुखार आना आदि अगर ये लक्षण दिखाई दे तो उस पीड़ित व्यक्ति को एचआईवी,एड्स और सिफलिस की जांच भी साथ साथ में करवा लेना चाहिए बार बार टीबी होना, रात के समय पसीना आना, बार बार बुखार आना, दस्त लगना, शरीर कमजोर होना आदि ये लक्षण दिखाई दे तो उस पीड़ित व्यक्ति को आईसीटीसी केन्द्र में जाकर निशुल्क जांच करवा लेना चाहिए l 

खकनार आईसीटीसी केन्द्र के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया है की जिस व्यक्ति को बार बार टीबी होती है l उस व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार आईसीटीसी केन्द्र या शाहपुर अस्पताल के आईसीटीसी केंद्र या जिला अस्पताल के आईसीटीसी केन्द्र मे जाकर एचआईवी एड्स और सिफलिस की निःशुल्क जाँच करवा लेना चाहिए l ताकि मरीजों को समय पर ईलाज उपलब्ध करवाया जा सकता है l नितिन बारी और समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी शिविर में l

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...