सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर के पास नवरा गाँव में हुए हत्याकांड के बाद, श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनसे बात की. परिवार ने श्रीमती चिटनिस को बताया कि उन्होंने घटना से एक दिन पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से यह हत्याकांड हुआ

 



बुरहानपुर जिले के नेपानगर के पास नवरा गाँव में हुए हत्याकांड के बाद मृतक महिला के परिवार से रविवार को बुरहानपुर विधायक एव  पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मती अर्चना चिटनिस ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनसे बात की. परिवार ने श्रीमती चिटनिस को बताया कि उन्होंने घटना से एक दिन पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से यह हत्याकांड हुआ 

शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे की यह घठना है नावरा गांव निवासी युवती अपने घर पर थी, तभी आरोपी रईस वहां घुसा और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तभी उसे बुरहानपुर जिला  सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहा उसका पोस्टमार्टम किया गया।

नवरा ग्राम में हत्याकांड के मामले में श्रीमती अर्चना टिटनेस ने जाकर परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस कर्मियों के पास एक दिन पहले जो रिपोर्ट लिखी गई थी उसपर कारवाई  नहीं की गई जिसकी वजह से यह हत्याकांड हो गया।


मृतका की बहन का भावुक बयान

घटना के बाद मृतका की बड़ी बहन सुभद्रा कटारे ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा वह मेरी छोटी बहन भाग्यश्री थी, जो मेरी मां के साथ रहती थी। 

आरोपी रईस उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और ब्लैकमेल करता था, बार-बार शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। मेरी बहन ने स्पष्ट इनकार किया तो उसने घर में घुसकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बहन ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा कि अब हमें केवल न्याय चाहिए

श्रीमती चिटनिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि इस मामले की उचित जाँच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी की है और उन्होंने उन्हें सस्पेंड भी किया जाएगा यह बात कही है।

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावरा में घटित हत्याकांड की घटना से  डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने विधायक मंजू दादू से चर्चा की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को सज़ा दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने घटना से संबंधित दो अधिकारियों को जिले से अटैच कर उनके खिलाफ जांच बिठाने का आदेश दिया है।


आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...