pub-4032623511138817 सशक्त पत्रकार समिति द्वारा स्व. शिंदे जी की पुण्यतिथि मनाई, 100 एक्टिव पत्रकारों के साथ टॉप टेन सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी किया सम्मानित..... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सशक्त पत्रकार समिति द्वारा स्व. शिंदे जी की पुण्यतिथि मनाई, 100 एक्टिव पत्रकारों के साथ टॉप टेन सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी किया सम्मानित.....

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को अनोखे उपहार के रूप में पौधे देकर आगामी होने वाले नेशनल मीडिया मीट के लिए एक्टिव रहने के लिए आग्रह किया।

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर पत्रकारिता क्षेत्र में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय विजयकुमारसिंह शिंदे जी की 15 वी पुण्यतिथि पर "सशक्त पत्रकार समिति" द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह शहर के गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि विजयकुमारसिंह शिंदे जी भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें आज भी हर दिल में बस्ती हैं।


 श्री जंगाले ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के 100 एक्टिव पत्रकारों को सम्मानित किया गया, वहीं सशक्त पत्रकार समिति द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर 1000 पौधे लगाने का प्रण लिया है, इसी क्रम में 100 से अधिक पत्रकारों को स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे जी की पुण्यतिथि पर प्राकृति से जुड़े विशेष उपहार पौधे के रूप में देकर उनकी याद में लगाने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं आगामी होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन (नेशनल मीडिया मीट) के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने पत्रकारों को एक्टिव (सक्रिय) रहने के लिए आग्रह किया।


उमेश जंगाले ने बताया कि शहर में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले टॉप टेन एक्टिव सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें संतोष सिंह दीक्षित, महेंद्र जैन, सुनील सलूजा, अकरम पठान, कालू जंगाले, अताउल्ला खान, डॉक्टर लारेब, महेश शर्मा, प्रेमलता सांखले, शहनाज़ अंसारी शामिल हैं। वही संजयसिंह शिंदे ने उनके बड़े भ्राता विजयकुमारसिंह शिंदे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव पत्रकारिता व पत्रकारों के लिए समर्पित रहा, उन्होंने निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता से शहर में अलग पहचान स्थापित की। इस दौरान विजय भैया अमर रहे, पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारों से हॉल गूंज उठा।

 कार्यक्रम का सफल संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर प्रीशियस लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक ऋषि बंड, आनंद दीक्षित, दिनेश जूनागढ़े, विकास ठाकुर, तोताराम खांडेराव, रितेश बाविशकर, राजेश जाधव, गोपाल सावनेर, रमेशचंद्र शर्मा, संजय रघुवंशी, लक्ष्मण केल्दे, नारायण चौधरी, नरेश चौकसे, एमके पाठशाला आसिफ खान, विनोद लोंढे, भगवानदास शाह, अनिल महाजन, प्रीतम महाजन, मो. इकबाल, रिफत अंसारी, विनोद सोनराज, निलेश महाजन, तौकीर आलम, संदीप भालसिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...