pub-4032623511138817 बुरहानपुर जिले के 96 होनहार विद्यार्थियों को मिला स्कूटी का उपहार, अर्चना चिटनिस ने विद्यार्थियों से किया संवाद.... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के 96 होनहार विद्यार्थियों को मिला स्कूटी का उपहार, अर्चना चिटनिस ने विद्यार्थियों से किया संवाद....

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने शासकीय स्कूलों के कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले बुुरहानपुर जिले के 96 होनहार विद्यार्थियों को स्कूटी हेतु राषि अंतरित होनेे पर बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों के 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7,832 मेधावी छात्रों को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों से संवाद किया।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, एमआईसी सदस्य धनराज महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले, सुमित बोरले, जिला शिक्षाधिकारी संतोषसिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि किसी भी मेधावी छात्र की उच्च शिक्षा आर्थिक कारणों से बाधित न हो। हाल ही में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए थे। ऐसी पहल छात्रों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार की उन निरंतर पहलों का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने का अवसर प्रदान करती हैं। जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी “परीक्षा पर चर्चा” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साह और मार्गदर्शन देते हैं, उसी भावना के साथ यह पहल भी छात्रों को नई प्रेरणा दे रही है।


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने छात्रों से कहा कि वे मेहनत और अनुशासन को जीवन का आधार बनाएं, अच्छे नागरिक बनें और अपने साथियों को भी साथ लेकर आगे बढ़ें। इसके साथ ही बुरहानपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे “प्लॉस्टिक-मुक्त बुरहानपुर” अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। श्रीमती चिटनिस ने विद्यार्थियों को सिंगल-यूज प्लॉस्टिक के दुष्प्रभाव समझाएं और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जिम्मेदारीपूर्वक जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2022 से संचालित योजना के तहत माध्यमिक षिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पेट्रोल स्कूटी के लिए 90 हजार रूपए तथा ई-स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की राषि प्रदाय की जाती है। 

 बुरहानपुर जिले के 96 विद्यार्थियों को स्कूटी हेतु 89 लाख 70 हजार रूपए की राषि उनके खातों में अंतरित की है। इसमें 11 विद्यार्थियों को ई-स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार प्रति विद्यार्थी तथा 85 विद्यार्थियों को पेट्रोल स्कूटी स्कूटी के लिए 90 हजार रूपए प्रति विद्यार्थी को प्र्रदाय की है। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की 28 शालाओं के 22 बालक, 27 बालिका इस प्रकार कुल 49 तथा नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की 22 शालाओं के 23 बालक एवं 24 बालिकाओं कुल 47 विद्यार्थियों को स्कूटी के लिए राषि प्रदाय की गई।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...