pub-4032623511138817 बुरहानपुर मे सोमवार को रेलवे स्टेशन पर चरण पादुका का पूजन कर श्रद्धालुओं ने खामनी तक शोभायात्रा निकाली। विधायक अर्चना चिटनीस भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर मे सोमवार को रेलवे स्टेशन पर चरण पादुका का पूजन कर श्रद्धालुओं ने खामनी तक शोभायात्रा निकाली। विधायक अर्चना चिटनीस भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

 

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से मां वैष्णो देवी के चरणों की पादुका की भव्य यात्रा निकाली गई।

सोमवार को बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से मां वैष्णो देवी के चरणों की पादुका की भव्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बुरहानपुर के खामनी गांव के लोगों द्वारा आयोजित की गई थी।

यह यात्रा कटरा से शुरू हुई थी, जहां से चरण पादुकाओं को लेकर खामनी गांव के ग्रामीण निकले थे। इस यात्रा का उद्देश्य गांव में मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार स्थापित करना है, जो आगामी शारदीय नवरात्रि के दौरान भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाएगा।

यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए, जो जय माता दी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह यात्रा बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खामनी गांव तक पहुंची।

यह आयोजन एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव और आसपास के कई गांवों के लोगों का साझा प्रयास है, जिसमें सभी ने मिलकर सहयोग किया है। इस यात्रा और आगामी भव्य दरबार के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

जानिए और क्या-क्या होगा?

गांव में 18 हजार झेंडू के पौधों का रोपण ग्रामीणों ने अपने-अपने खेतों में किया है। माता वैष्णोदेवी की अस्थाई स्थापना मार्ग पर पवित्र गुफा के दर्शन, प्रथम दर्शन बाण गंगा, द्वितीय दर्शन चरण पादुका, तृतीय दर्शन गर्भ गुफा, चतुर्थ दर्शन अर्धकुवारी, पंचम दर्शन मां वैष्णव देवी भवन, षष्ठम दर्शन भैरव बाबा मंदिर के दर्शन होंगे।

उत्सव की तैयारियां जून 2025 से आरंभ की गई थी, जो प्रतिदिन जारी है। इस दिव्य आयोजन में खामनी, आसपास गांवों के ग्रामीण अपनी सेवाएं देने अपनी सहमति दे चुके हैं। खामनी गांव में हर वर्ष 5 स्थानों पर माता जी की स्थापना की जाती है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष एक ही स्थान पर माता जी की स्थापना की जाएगी।

सोमवार को रेलवे स्टेशन पर चरण पादुका का पूजन कर श्रद्धालुओं ने खामनी तक शोभायात्रा निकाली। विधायक अर्चना चिटनीस भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सिंधी बस्ती, शनवारा, शिकारपुरा, शाहपुर नगर, कोदरी और बोरगांव फाटा होते हुए खामनी पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति में ईश्वर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, घनश्याम पाटिल, चेतन महाजन, उमाकांत केलकर, सुभाष पाटिल, सुनिल महाजन, भूषण महाजन, प्रमोद राजपूत एवं कन्हैया प्रजापति सहित अन्य सेवादारों को सम्मिलित किया गया है।

22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। विधायक चिटनीस के अनुसार, गांव के 3 से 4 किलोमीटर की परिधि में पर्वत माला पर कटरा जैसा दृश्य तैयार किया जाएगा। यह 15 दिवसीय आयोजन पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। पूरे क्षेत्र को पहाड़ी और हरियाली से सजाया जाएगा। यहां अस्थाई रूप से मां वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना की जाएगी, जहां श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...