सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर रही है - अर्चना चिटनिस.…

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर में  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के खिलाफ बुरहानपुर के कमल चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के साथ पार्टी पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और अपना रोष व्यक्त किया।

सोमवार शाम  5:30 कमल चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के और से कमल चौराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया


बुऱहानपुर, मध्य प्रदेश में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। यह विरोध प्रदर्शन, जो भारत में एक आम राजनीतिक गतिविधि है, कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं द्वारा किया गया था। यह विरोध, भारतीय समाज में एक सामान्य तरीका है, जिसमें लोग किसी नेता या सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी और असंतोष व्यक्त करते हैं। पुतला दहन, राजनीतिक विरोध का एक सशक्त माध्यम माना जाता है और इसका उपयोग अक्सर सार्वजनिक रूप से संदेश देने के लिए किया जाता है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री जी को पूरा विश्व सम्मान करता है, कांग्रेस नेता उनको भी अपशब्द कहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी की माताजी ही नहीं देश की सभी माता-बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है। श्रीमती चिटनिस ने कहा बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। 


देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी का नहीं, बल्कि देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

बुरहानपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, मनोज लधवे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, कैलाश पारीख, श्रीमती जयश्री पाटिल, श्रीमती किरण रायकवार, श्रीमती सुनिता वाजपेयी, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती सावित्री बत्रा, श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमती अंजलि गढ़े, श्रीमती करूणा भट्ट, श्रीमती नीमा पिलिया, श्रीमती संध्या कदवाने, श्रीमती सरोज मुहासे, श्रीमती रिना महाजन, श्रीमती साधना पवार, श्रीमती चेतना रावतोले, श्रीमती अर्चना पाटिल, श्रीमती संगीता पगारे, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती कल्पना मिश्रा, राजेश चौहान, किशोर राठौर, रूद्रेश्वर एंडोले, राजू पाटिल, संभाजीराव सगरे, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, ईश्वर चौहान, सुनिल वाघे, गौरव शुक्ला, विशाल भावसार, गंुजन श्रॉफ, राजेन्द्र ठाकुर, राजकुमार वाघ सहित हजारों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...