pub-4032623511138817 बुरहानपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी के व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसमें मुखबीर सूचना पर संदिग्ध आरोपी निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फ़ालिया धूलकोट को अभिरक्षा में लेकर मोटर साइकिलों के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी के व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसमें मुखबीर सूचना पर संदिग्ध आरोपी निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फ़ालिया धूलकोट को अभिरक्षा में लेकर मोटर साइकिलों के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की गई थी।

 

 प्रदेश पत्रिका:  बुरहानपुर थाना कोतवाली पुलिस बुरहानपुर के टीआई आली जनाब सीताराम सोलंकी एवं उनकी टीम ने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को अपनी गिरफ्त में लिया है और चोरी की दो मोटर का साइकिल को जप्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

​🚨 पुलिस कार्रवाई का विवरण

​थाना: कोतवाली, बुरहानपुर

मुख्य अधिकारी: टीआई सीताराम सोलंकी और उनकी टीम

कार्यवाही का आधार: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देश, सीसीटीव्ही फुटेज की जाँच, और मुखबिर की सूचना।

​🏍️ आरोपी और बरामदगी

​गिरफ्तार आरोपी: निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 40 साल, निवासी सैलानी फ़ालिया, धूलकोट।

​पूछताछ: आरोपी को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने दोनों मोटरसाइकिलें चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया।

​बरामदगी: आरोपी के कब्जे से चोरी की गईं दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

​जब्त माल की कीमत: ₹40,000 (चालीस हजार रुपए)।

​वर्तमान स्थिति: आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उससे अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

​यह कार्रवाई बुरहानपुर पुलिस की सराहनीय सफलता को दर्शाती

घटना का संक्षीप्त विवरण 

(1). दिनांक 09/04/25 को फरियादी फहीम अख्तर पिता सईद अहमद निवासी जय स्तम्भ वार्ड थाना हाजिर आकर बताया कि आज मेरे घर के सामने खड़ी मोटर सायकल क्रमाकं मोटर सायकल क्र.MP 68 MF 7074 एचएफ डिलक्स अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 81/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

(2) दिनांक 27/06/25 को फरियादी बंडु पिता यादव चौधरी निवासी शाहपुर थाना हाजिर आकर बताया कि आज मेरे बस स्टैंड शनि मंदिर के पास मेरी मोटर साइकिल क्रमांक MP-68-ME-4486 हिरो होन्डा स्पेडंर खड़ी की थी जो आसपास तलाश करने पर नहीं मिली जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध

क्रमाकं 141/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटर साइकिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी के व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये

 जिसमें मुखबीर सूचना पर संदिग्ध आरोपी निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फ़ालिया धूलकोट को अभिरक्षा में लेकर मोटर साइकिलों के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल कीमत 40,000 रु चालीस हजार रुपए जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से और मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है।


विशेष भूमिका कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल चौहान, प्रधान आरक्षक अनीश पटेल, ज्ञानेश्वर चौधरी, प्रदीप भरसाके, शादाब अली, मातादीन कुशवाहा, आरक्षक सचिन ठाकुर की विशेष भूमिका रही। थाना प्रभारी

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...