Skip to main content

नेपानगर में 12.8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, जिसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक मंजू दादू शामिल हुए। इस कार्यक्रम में, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एक छात्र के साथ स्कूटी पर पीछे बैठे, जबकि विधायक मंजू दादू ने खुद स्कूटी चलाई। ​यह आयोजन नेपानगर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए किया गया था।

 


खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने शनिवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ 8 लाख 55 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

डोईफोडिया गांव में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

विकास कार्यों में ग्राम डोईफोडिया में 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन (संत श्री नामदेव व्यायाम शाला), ग्राम साइखेड़ा कला में 38.05 लाख रुपये की लागत से बनी गौशाला और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार में 5 करोड़ 36 लाख रुपये के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा पाढरी खड़की में बालक आश्रम छात्रावास में 2 करोड़ 75 हजार रुपये की लागत से 50 सीटर की व्यवस्था की गई। 50 सीटर के छात्रावास की पांगरी में 2 करोड़ 75 हजार रुपए की लागत से बनेगा। साईखेड़ा कला में 37.50 लाख रुपए की लागत से नवीन पंचायत भवन अटल ग्राम सदन का भूमिपूजन किया गया।

सांसद, विधायक का तुलादान, दोनों स्कूटी पर बैठे

ग्राम साइखेड़ा कला में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक मंजू राजेंद्र दादू का लड्डुओं से तुलादान किया गया। इस दौरान ग्राम डोईफोडिया की शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों को स्कूटी भी वितरित की गई। स्कूटी वितरण के दौरान सांसद एक छात्र के साथ स्कूटी पर बैठकर गए। जबकि विधायक मंजू राजेंद्र ने एक छात्रा को पीछे बैठाकर खुद स्कूटी चलाई।



सांसद ने गरीब और किसानों की सरकार बताया

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार चहुंमुखी विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक हर क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं। सांसद ने सरकार को गरीब और किसानों की सरकार बताते हुए कहा कि बच्चों को सभी सुविधाओं से युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विचार को दोहराया कि विकसित भारत के लिए गांवों को विकसित बनाना आवश्यक है। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि ग्रामीण लोगों को सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और नेपानगर विधानसभा में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।


शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोईफोड़िया में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की गई। लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होना और आपको उसमें शामिल होने का अवसर मिलना सराहनीय है।

​विद्यार्थियों को स्कूटी मिलने से उनकी शिक्षा और जीवन में निश्चित रूप से आसानी होगी।

​उनके उज्जवल भविष्य के लिए समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्तागण की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है।

आप देख रहे है 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...