pub-4032623511138817 नेपा लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत द्विस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत द्विस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न...

प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में सोमवार को प्रशासनिक कार्यालय स्थित केंद्रीय सम्मेलन कक्ष में मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत कुमार, भारतीय राजस्व सेवा के नेतृत्व में द्विस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस वर्ष की थीम "सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी" के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र नेपा लिमिटेड के आचरण एवं अपील नियम 1979 (Conduct and Appeal Rules, 1979) विषय पर तथा द्वितीय सत्र जांच एवं आरोपपत्र (Investigation and Charge Sheet) विषय पर आधारित था।

प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर्स उप प्रबंधक सतर्कता विजयेंद्र चौधरी एवं सहायक अधिकारी कार्मिक एवं प्रशासन राजेंद्र चौधरी ने कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी। वहीं द्वितीय सत्र में उप प्रबंधक सतर्कता विजयेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्कता से संबंधित नियमों, शिकायत निवारण प्रणाली, विभागीय जांच की प्रक्रिया, आरोपपत्र की तैयारी तथा ईमानदारी एवं पारदर्शिता के मूल्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रथम सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में

लक्ष्मंदास जठवानी, शिरीष येळवणकर, निलेश पाटिल, धनंजय मिश्रा, अनिल कुमार आहिरे, संध्या सिंह, बाघसिंह निकुम, सुरेश रघुवंशी, राजेश पाटिल, विजय पाटिल, संतोष कुमार दुबे, विवेक वर्मा, मुकेश नफाडे, रमेश तायडे, विष्णु श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, विजय फेगड़े, सुधीर भावसार, अरुण फर्काले, संजय उपाध्याय एवं श्याम कुमार खोवाल शामिल रहे।

द्वितीय सत्र में

संजय न. कनाडे, कुमार कृष्णराव देशमुख, महेंद्र केशरी, वी.के. चौधरी, किशोर महाजन, मनीषकांत शर्मा, सुधीरकुमार पाटले, स्वतंत्रकुमार कसैरा, संतोष तरापुरे, देवेंद्र महोबे, अंकुर गोयल, चिराग चौधरी, दीपक ठाकुर, धनंजय प्रसाद मिश्रा, संजय सुगंधी, चंद्रमोहन मिश्रा, दिनेश चंद सोलवे तथा राजेंद्र कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...